बुलंदशहर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, स्‍वजन का हंगामा, पति से हुई थी कहासुनी

बुलंदशहर में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे विवाहिता के स्‍वजन हंगामा खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि रात में विवाहिता की उसके पति के साथ कहासुनी भी हुई थी। पुलिस छह लोगों को हिरासत में ले लिया है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 02:50 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 02:50 PM (IST)
बुलंदशहर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, स्‍वजन का हंगामा, पति से हुई थी कहासुनी
बुलंदशहर में एक विवाहिता का शव फंद पर लटका मिला है।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। बुलंदशहर में रविवार को घर के भीतर ही एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। यहां देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुडवलबनारस गिरीश चंद ने अपनी पुत्री शिवानी की शादी एक वर्ष पूर्व औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव कोड़ा शमशाबाद निवासी अर्जुन पुत्र नारायण के साथ की थी। शनिवार शाम किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी।

दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला

रविवार सुबह 6:00 बजे एक कमरे में पत्नी शिवानी का शव फंदे पर लटका देख ससुरालियों में कोहराम मच गया। ससुरालियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ विवाहिता के शव को बाहर निकाला और उसके मायके वालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए औरंगाबाद थाना पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक विवाहिता के शव को अपने कब्जे में ले लिया।

मायकेवालों ने किया हंगामा

उधर, इसी घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम और सियाना तहसीलदार मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए इसके बाद पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस दौरान ही कुछ ग्रामीणों की मायके वालों से कहासुनी हो गई जिसके बाद मायके वालों ने मौके पर हंगामा खड़ा कर दिया पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया।

छह लोग हिरासत में लिए गए

पुलिस ने मृतक विवाहिता के पति समेत छह ससुरालियों को हिरासत में ले लिया है थाना प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अभी मृतक विवाहिता के मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के शव की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। 

chat bot
आपका साथी