बुलंदशहर: दहेज में नहीं मिली बुलेट मोटरसाइकिल तो हैवान बने ससुराली, विवाहिता का किया ये हाल

बुलंदशहर में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न मिलने पर विवाहता को मारपीट कर घर से निकाला। पीड़िता ने ससुर पर लगाया अश्लील हरकतें करने का आरोप- पीड़िता की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:43 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:43 PM (IST)
बुलंदशहर: दहेज में नहीं मिली बुलेट मोटरसाइकिल तो हैवान बने ससुराली, विवाहिता का किया ये हाल
बुलंदशहर में दहेज के लिए विवाहता को मारपीट कर घर से निकाला।

बुलंदशहर, जेएनएन। नगर निवासी एक महिला ने गाजियाबाद निवासी अपने पति व अन्य ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने अपने ससुर व रिश्ता पक्का करवाने वाले बिचौलिए पर भी गम्भीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। एसएसपी ने स्थानीय पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक नगर के मौहल्ला आह्नग्रान निवासी अर्शी ने एसएसपी को अपने ससुरालजनों पर देहज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया है कि जुलाई 2020 में उसकी शादी गाजियाबाद निवासी उवैश के साथ हुई थी। पीड़ित विवाहिता ने पति व बाकि ससुरालजनों पर दहेज में बुलेट मोटरसाईकल व 50 हजार रुपए की मांग करने का आरोप लगाया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालजनों पर मारपीट करने का आरोप भी शिकायती पत्र में लगाया गया है। पीड़िता ने अपने ससुर पर अश्लील हरकतें करने व रिश्ता पक्का करवाने वाले बिचौलिए पर उत्पीड़न में ससुरालजनों का साथ देने का आरोप भी लगाया है। आरोपी ससुरालजनों पर पीड़िता को मारपीट कर मायके छोड़कर जाने का आरोप भी शिकायती पत्र में लगाया गया है। एसएसपी ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने तहरीर में नामजद आरोपी पति उवैश, सास तबस्सुम, ससुर अकरम, ननद अर्शी व बिचौलिए दिलशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इन्होंने कहा...

एसएसपी के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 498ए, 323, 504, 506, 328, 354 व डीपी एक्ट 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिए गया है। मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

- अखिलेश त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद।

chat bot
आपका साथी