Molestation In Meerut: छेड़छाड़ की शिकायत करने पर विवाहिता को छत से फेंका, तीन माह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Molestation In Meerut छेड़छाड़ की शिकायत करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को छत से फेंक दिया। जिसमें विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। विवाहिता ने कार्रवाई के लिए ब्रह्मपुरी व सदर थाने में आरोपित के विरुद्ध तहरीर दी। लेकिन तीन माह बीत जाने पर भी कार्रवाई नहीं की गई।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:52 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:52 PM (IST)
Molestation In Meerut: छेड़छाड़ की शिकायत करने पर विवाहिता को छत से फेंका, तीन माह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
छेड़छाड़ की शिकायत करने पर विवाहिता को छत से फेंका

मेरठ, जेएनएन। छेड़छाड़ की शिकायत करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को छत से फेंक दिया। जिसमें विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। विवाहिता ने कार्रवाई के लिए ब्रह्मपुरी व सदर थाने में आरोपित के विरुद्ध तहरीर दी। लेकिन तीन माह बीत जाने पर भी कार्रवाई नहीं की गई। विवाहिता ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

यह है मामला

सदर बाजार थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता की शादी ब्रह्मपुरी निवासी युवक से हुई थी। दंपती के डेढ़ साल का बेटा भी है। आरोप है कि पति का चचेरा भाई उस पर गंदी नजर रखता है, कई बार विवाहिता ने स्वजन से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं कि गई। तीन माह पहले विवाहिता घर मे अकेली थी। इसी बीच आरोपित जबरन महिला के कमरे में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। जिन्हें देखकर आरोपित फरार हो गया। महिला ने पति को आपबीती सुनाई। ससुरालियों ने आरोपित का पक्ष लेते हुए। विवाहिता की पहले पिटाई की, उसके बाद छत से फेंक दिया। शिकायत सुन रहे सीओ ऑफिस अमित राय में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी