पति और बेटे को छोड़कर होटल में प्रेमी संग मिली विवाहिता

कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी विवाहिता प्रेमी संग भैंसाली बस स्टैंड के पास छह दिन से होटल में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 03:15 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 03:15 AM (IST)
पति और बेटे को छोड़कर होटल में प्रेमी संग मिली विवाहिता
पति और बेटे को छोड़कर होटल में प्रेमी संग मिली विवाहिता

मेरठ,जेएनएन। कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी विवाहिता प्रेमी संग भैंसाली बस स्टैंड के पास छह दिन से होटल में रह रही थी। कंकरखेड़ा, सदर बाजार और महिला थाना पुलिस ने सोमवार रात होटल में छापा मारकर महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया। महिला को कंकरखेड़ा थाने ले जाकर पति के सामने पूछताछ की गई। महिला ने पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी युवक ने पत्नी के अपहरण की तहरीर दी थी। पुलिस ने महिला के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे ढूंढ लिया। महिला ने पति के संग जाने से इन्कार कर दिया। पति ने शर्त रखी कि वह बच्चे को अपने पास ही रखेगा। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ और पति अपने बच्चे को लेकर थाने से चले गए। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि महिला बालिग है और प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी। इसलिए पुलिस को उसे रोकने का कोई अधिकार नहीं था।

सांकेतिक फांसी लगाकर जताया विरोध: सूरजकुंड क्षेत्र के बाबा मनोहरनाथ मंदिर के पास भारतीय जनसाधारण पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षा और चिकित्सा को हर आमजन के लिए सर्वसुलभ करने की मांग कर रहे हैं।

संगठन अध्यक्ष अशोक सिवाच ने बताया कि 26 दिन से क्रमिक अनशन चल रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शिक्षा और चिकित्सा के व्यापारीकरण पर लगाम कसने की मांग करते हुए आंदोलनकारियों ने मंगलवार को सांकेतिक रूप से गले में फांसी का फंदा लगाकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग भी की गई। प्रदर्शनकारियों में मुक्ता चौधरी, दिनेश चौहान, मीना देवी, अनिल शर्मा, विष्णुदत्त आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी