सात बार सुलह की कोशिश बेकार, महिला ने पति समेत छह पर कराई एफआइआर

सात बार काउंसिलिंग के बाद भी जब दंपती के बीच विवाद नहीं सुलझा तो महिला ने पति सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:27 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:27 AM (IST)
सात बार सुलह की कोशिश बेकार, महिला
ने पति समेत छह पर कराई एफआइआर
सात बार सुलह की कोशिश बेकार, महिला ने पति समेत छह पर कराई एफआइआर

मेरठ, जेएनएन। सात बार काउंसिलिंग के बाद भी जब दंपती के बीच विवाद नहीं सुलझा तो महिला ने पति, सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी होगी।

थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कालोनी निवासी युवती की सात वर्ष पूर्व शादी हुई थी। महिला के स्वजन का कहना है कि उन्होंने शादी में 25 लाख रुपये खर्च किए थे। एक स्विफ्ट डिजायर कार भी दी थी। लेकिन लड़का पक्ष उनसे कहीं अधिक दहेज की मांग कर रहा था। महिला ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट करने लगे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। महिला ने जेठ और और ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। महिला का कहना है कि उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बताया कि इससे पहले उन्होंने कई बार थाने पर शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर बिजेंद्र राणा ने बताया कि महिला और उसके पति को सात बार परामर्श के लिए महिला थाना बुलाया गया था। लेकिन बात न बनने पर यह मामला थाने पर कार्रवाई के उद्देश्य से पहुंचा है। पीड़िता ने अपने पति, सास, ससुर, जेठ व दो ननद के खिलाफ गंभीर धाराओं में में मुकदमा दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी