लूटपाट के लिए मलियाना के मजदूर ने किया था महिला पर हमला

ब्रह्मापुरी के इंदिरानगर निवासी सर्राफ के घर में महिला पर जानलेवा हमला कि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:29 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:29 PM (IST)
लूटपाट के लिए मलियाना के मजदूर ने किया था महिला पर हमला
लूटपाट के लिए मलियाना के मजदूर ने किया था महिला पर हमला

मेरठ, जेएनएन। ब्रह्मापुरी के इंदिरानगर निवासी सर्राफ के घर में महिला पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने वाले मजदूर की पहचान कर ली गई है। वह टीपीनगर क्षेत्र के मलियाना का रहने वाला है। जेवरों के लालच में उसने वारदात की थी। पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए दबिश डाल रही है।

मूल रूप से पश्चिम बंगाल के जिला हुगली थाना खानापुर निवासी हेमंत बेरा कई सालों से सपरिवार ब्रह्मापुरी के इंदिरानगर में रहते हैं। हेमंत की देहलीगेट के कागजी बाजार की नील गली में ज्वैलरी की दुकान है। शुक्रवार को वे 11 बजे अपनी दुकान पर गए थे। घर की तीसरी मंजिल पर मजदूर साफ-सफाई कर रहे थे। हेमंत इन मजदूरों को सुबह सात बजे बागपत अड्डे से घर की सफाई कराने के लिए लाए थे। हेमंत की पत्नी रीता बेरा मजदूर को तीसरी मंजिल पर चाय देने गई थीं। तभी मजदूर ने चाय पीने के बाद रीता की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। रीता के ऊपर लोहे की राड से वार कर लहूलुहान कर दिया। उनसे सोने की चेन, कुंडल और अंगूठी उतारकर लूटकर हो गया।

चिंताजनक बनी हुई है महिला की हालत

केएमसी में उपचाराधीन रीता की हालत चिंताजनक बनी हुई है। शुक्रवार को घटना की सूचना के बाद भी दिनभर पुलिस मामले को छुपाती रही। शनिवार को मामला अफसरों के संज्ञान में आने के बाद एएसपी विवेक यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से मामले की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मजदूर की पहचान कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी