मेरठ के नय्यर शोरूम स्वामी की पत्नी से रंगदारी मांगने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

नय्यर शोरूम के स्वामी की पत्नी से 25 लाख की रंगदारी मांगने के मुख्य आरोपित निखिल को एसटीएफ की मदद से लालकुर्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। निखिल ने ही मोबाइल लूटने के बाद रंगदारी के लिए काल की थी।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:03 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:03 PM (IST)
मेरठ के नय्यर शोरूम स्वामी की पत्नी से रंगदारी मांगने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
नय्यर शोरूम स्वामी की पत्नी से रंगदारी मांगने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार।

मेरठ, जेएनएन। नय्यर शोरूम के स्वामी की पत्नी से 25 लाख की रंगदारी मांगने के मुख्य आरोपित निखिल को एसटीएफ की मदद से लालकुर्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभी तक पुलिस रंगदारी मांगने के लिए लूटे गए मोबाइल को बरामद नहीं कर पाई है। एक आरोपित विवेक अभी पुलिस पकड़ से दूर है।

नय्यर शोरूम के स्वामी सतनाम नय्यर लालकुर्ती के जवाहर क्वार्टर में रहते हैं। गत मंगलवार को सतनाम की पत्नी मनमोहन कौर से काल कर 25 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में पुलिस ने जामुन मोहल्ला निवासी गगनदीप और उसके साथियों को जेल भेज दिया। बुधवार को एसटीएफ की मदद से लालकुर्ती पुलिस ने कसेरू बक्सर नाले के पास से निखिल निवासी मवाना को भी गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ के सीओ ब्रिजेश सिंह ने बताया कि निखिल के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिले हैैं। रंगदारी में प्रयोग हुए मोबाइल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उसके साथी विवेक की तलाश की जा रही है। बता दें कि निखिल पहले भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। जमानत पर आने के बाद वह परतापुर स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहा था, जहां पर गगनदीप का निखिल से संपर्क हुआ था। उधर, सर्विलांस की टीम सतनाम नय्यर के बेटे सहज पर दो बार हुए हमले के बारे में जानकारी जुटा रही है।

chat bot
आपका साथी