मेरठ बार चुनाव में महावीर त्यागी पैनल को बढ़त

मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना में शुक्रवार को महावीर सिंह त्यागी पैनल ने बढ़त बना ली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 06:47 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 06:47 AM (IST)
मेरठ बार चुनाव में महावीर त्यागी पैनल को बढ़त
मेरठ बार चुनाव में महावीर त्यागी पैनल को बढ़त

मेरठ, जेएनएन। मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना में शुक्रवार को महावीर सिंह त्यागी पैनल ने बढ़त बना ली। देर शाम तक हुई करीब 15 सौ वोटों की गिनती के बाद अध्यक्ष पद पर महावीर व महामंत्री पर सचिन चौधरी समेत छह पदों पर महावीर पैनल के प्रत्याशियों ने बढ़त बनायी हुई है। बाकी मतों की गिनती शनिवार को की जाएगी। हंगामे के कारण मतगणना को बीच में रोकना भी पड़ा।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कचहरी परिसर स्थित पंडित नानक चंद सभागार में शुक्रवार को सुबह नौ बजे से मतों की गिनती हुई। चुनाव में कुल 2462 वोट पडे़ हैं। अध्यक्ष पद पर महावीर सिंह त्यागी, उपाध्यक्ष पर लिलि यादव उर्फ यशोदा यादव, महामंत्री पर सचिन चौधरी, कोषाध्यक्ष पर नीरज कुमार सोम, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर रविंद्र कुमार वर्मा व संयुक्त सचिव प्रकाशन पर शिवम गुप्ता ने बढ़त बनायी हुई है। ये छह प्रत्याशी महावीर त्यागी पैनल के हैं।

वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव प्रशासन पर रविकांत भारद्वाज पैनल के तीन प्रत्याशियों ने भी बढ़त बनायी हुई है। चुनाव में दो उपाध्यक्ष चुने जाने हैं। एक पर रविकांत पैनल के प्रत्याशी आशीष चौरासिया बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव अधिकारी मंडल के सदस्यों ने बताया कि अब बाकी बचे मतों की गिनती शनिवार को सुबह 10 बजे से शुरू की जाएगी। साथ ही पूरी होने तक जारी रहेगी।

अब तक किसको कितने वोट मिले

पद वोट

अध्यक्ष

महावीर सिंह त्यागी-901

रविकांत भारद्वाज-558 वरिष्ठ उपाध्यक्ष

संदीप सिंह-815

संजय कुमार अग्रवाल-546 उपाध्यक्ष

आशीष चौरासिया-762

अजय गर्ग-477

लिलि यादव-515

श्याम सुंदर शर्मा-338 महामंत्री

सचिन चौधरी-624

आदेश कुमार शर्मा-121

विनोद कुमार चौधरी-551

तरुण कुमार-165 कोषाध्यक्ष

नीरज कुमार सोम-737

विनोद कुमार गौतम-679 संयुक्त सचिव प्रशासन

रजत वशिष्ठ-886

मोहम्मद इरशाद-553 संयुक्त सचिव पुस्तकालय

रविंद्र कुमार वर्मा-869

औज महमूद जैदी-534 संयुक्त सचिव प्रकाशन

शिवम गुप्ता-786

विपिन कुमार-613

chat bot
आपका साथी