मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ दंडी आश्रम के महंत गुरुदेव देवेश्वर आश्रम महाराज ब्रह्मलीन, श्रद्धांजलि देने के लिए तांता

Mahant Gurudev Deveshwar Ashram पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम के महंत दंडी स्वामी गुरु देवेश्वर आश्रम जी महाराज 92 वर्षीय का रविवार की तड़के बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्‍हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:39 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:54 AM (IST)
मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ दंडी आश्रम के महंत गुरुदेव देवेश्वर आश्रम महाराज ब्रह्मलीन, श्रद्धांजलि देने के लिए तांता
मुजफ्फरनगर में श्रद्धांजलि देने को संतों का लगा जमावड़ा।

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। Mahant Gurudev Deveshwar Ashram पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम के महंत दंडी स्वामी गुरु देवेश्वर आश्रम जी महाराज 92 वर्षीय का रविवार की तड़के बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से नगरी के संतों में शोक की लहर दौड़ गई और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधि व नगरी के संतों व श्रद्धालुओं का आश्रम में पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर दो बजे गंगा जी मे जल समाधि दी जाएगी।

12 साल की आयु में छोड़ा था घर

मूल रूप से जिला सम्भल के गांव झीझोडा निवासी गुरुदत्त ने 12 वर्ष की आयु में घर छोड़कर संतों की सेवा में जुट गए थे और करीब 62 वर्षों से महाराज श्री आश्रम में गायत्री की उपासना के साथ-साथ दंडी स्वामी स्वामियों व ब्रह्मचारी छात्रों के शिक्षा दीक्षा में लगे हुए थे। दो साल पहले ही उन्होंने सन्यास लिया था जिसके बाद उनका नाम दंडी स्वामी गुरु देवेश्वरा आश्रम जी महाराज हो गया। महंत दंडी स्वामी गुरु देवेश्वर आश्रम जी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 

chat bot
आपका साथी