प्रधानों को अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक गांव भैंसा में मेरठ मंडल संयोजक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:15 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:15 PM (IST)
प्रधानों को अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक
प्रधानों को अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक

मेरठ,जेएनएन। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक गांव भैंसा में मेरठ मंडल संयोजक विलियम उर्फ अमरपाल सिंह के आवास पर हुई, जिसमें प्रधानों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पदमेंद्र व जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने विचार रखे। वहीं ग्राम प्रधानों ने संगठन पदाधिकारियों को अपने-अपने ग्राम पंचायतों में सामने आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों से अवगत कराया।

बैठक में मवाना ब्लाक के प्रधानों की सहमति से ग्राम प्रधान नैडू मनोज कुमार को मेरठ मंडल प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया। जबकि ब्लाक कार्यकारिणी में ब्लाक प्रभारी दीपक प्रधान खेड़ी, ब्लाक महासचिव लखीराम सकौती, प्रवक्ता नसीम मलिक प्रधान नंगला हरेरू, ब्लाक संयोजक सतीश प्रधान किशनपुर बिराना, ब्लाक सचिव सूरज प्रधान गगसोना को बनाया गया। मनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता नसीम मलिक प्रधान नंगला हरेरू ने की। बैठक में ब्लाक के सभी ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

जांच शिविर में 20 मोतियाबिद के रोगी निकले: कस्बा रामराज स्थित बाल शिशु मंदिर में कल्याण करोति एवं जिला ²ष्टिहीन निवारण समिति के तत्वाधान में आंखों की जांच के लिए निश्शुल्क शिविर लगाया गया, जिसमें 55 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें 20 मोतियाबिंद के रोगी पाये गये। जिन्हें आपरेशन के लिये कल्याणं करोति अस्पताल मेरठ ले जाया गया। मरीजों की जांच डा. रिजवान ने की। इस मौके पर अनुराग दुबलिश, नीता दुबलिश, डा. रिजवान, केपी धीमान, मोनू बंसल, दिशा बंसल, उमेश कुमार शर्मा, विजय कुमार आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी