Maa Shakambhari Devi State University: सहारनपुर में विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारियां जोरों पर

Maa Shakambhari Devi State University in Saharanpur सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी राज्य विश्व विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन और प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं ।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 07:30 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 07:30 AM (IST)
Maa Shakambhari Devi State University: सहारनपुर में विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारियां जोरों पर
सहारनपुर में विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारियां जोरों पर।

सहारनपुर, जेएनएन। मां शाकंभरी देवी राज्य विश्व विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन और प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। मंगलवार को वायु सेना स्टेशन सरसावा से सहारनपुर तक सड़क के दोनो ओर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। प्रशासन द्वारा हालांकि अभी तक भी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि नहीं की जा रही है लेकिन जिस तरह की तैयारियां चल रही है उससे यही माना जा रहा है कि जल्दी ही बड़ा आयोजन होने वाला है।

मां शाकंभरी देवी राज्य विश्व विद्यालय का शिलान्यास जल्दी ही होना है सोमवार को प्रमुख उच्च शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा ने भी यहां पहुंचकर विश्वविद्यालय के शिलान्यास आदि की तैयारियों का जायजा लिया था। इतना ही नहीं विश्व विद्यालय निर्माण स्थल पर पांच हेलीपेड, एक लाख लोगो के बैठने की क्षमता का पंडाल बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इन सब तैयारियों को देखते हुए यही माना जा रहा है कि जल्दी ही विश्वविद्यालय का शिलान्यास होना है। उसे ध्यान में रखकर ही सड़क आदि व्यवस्थाओं का काम तेज गति से हो रहा है।

मंगलवार को सुबह से ही पंचायत राज विभाग द्वारा वायुसेना स्टेशन सरसावा से सहारनपुर तक सैंकड़ों सफाई कर्मचारी लगाकर सड़क के दोनो ओर विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा झाड आदि बडी घांस को काटा जा रहा है। इससे इस बात को भी बल मिलता है कि प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम पूर्व किसी भी दिन मुख्यमंत्री यहां आ सकते हैं। हालांकि भाजपा के कुछ जिम्मेदार नेता भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि मां शाकंभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शामिल हो सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी