पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, प्रेमिका बोली- मेरा गला दबाकर खुद पेड़ पर लटक गया था प्रेमी Shamli News

मृतक की पहचान गांव निवासी 21 वर्षीय विकास उर्फ सोनू पुत्र रघुवीर सिंह कश्यप के रूप में हुई। मृतक के पेट पर उसका मोबाइल फोन रखा था।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 12:18 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 12:18 AM (IST)
पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, प्रेमिका बोली- मेरा गला दबाकर खुद पेड़ पर लटक गया था प्रेमी Shamli News
पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, प्रेमिका बोली- मेरा गला दबाकर खुद पेड़ पर लटक गया था प्रेमी Shamli News

शामली, जेएनएन। शुक्रवार रात प्रेमिका के साथ घर से भागे प्रेमी का शव शनिवार को एक पेड़ नीचे पड़ा मिला। स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई तो पुलिस ने घर लौटी प्रेमिका व उसके स्वजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक प्रेमिका ने पुलिस को यही बताया है कि उसका गला दबाने के बाद प्रेमी खुद पेड़ पर लटक गया था। उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।

थाना क्षेत्र के सुन्ना गांव निवासी सुमित ने शनिवार को पुलिस को सूचना दी कि राजपाल के खेत में आम के पेड़ के नीचे एक युवक का शव पड़ा है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह और सीओ शामली प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान गांव निवासी 21 वर्षीय विकास उर्फ सोनू पुत्र रघुवीर सिंह कश्यप के रूप में हुई। मृतक के पेट पर उसका मोबाइल फोन रखा था।

पूछताछ के लिए दो पुलिस हिरासत 

जांच में पुलिस को पता चला कि विकास के एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार रात दोनों घर से भाग गए थे। दोनों के स्वजनों ने उनकी तलाश की। शनिवार को प्रेमिका घर लौट आई, लेकिन विकास नहीं आया था। इसकी पुष्टि होने पर पुलिस ने प्रेमिका व उसके दो स्वजनों को पूछताछ को हिरासत में ले लिया।

घर से भागने के बाद साथ जीने-मरने की खाई थी कसम

पूछताछ में प्रेमिका ने पुलिस को बताया है कि घर से भागने के बाद विकास और उसने साथ-साथ जीने-मरने का फैसला किया था। रात में ही स्वजनों के फोन आने पर दोनों ने साथ-साथ मरने का फैसला किया। विकास ने पहले उसका गला चुन्नी से दबाया था। बेहोश होने पर उसे मृत समझकर विकास ने खुद पेड़ पर लटककर जान दे दी।

सुबह होश आने के बाद देेेेेखा शव 

सुबह होश आने पर जब उसने विकास का शव पेड़ पर लटके देखा तो वह घबरा गई। उसने विकास का शव पेड़ से उतारा और उसका मोबाइल उसके सीने पर रखकर वह अपने घर आ गई। प्रेमिका की कहानी सुनकर विकास के स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है। विकास के स्वजनों का कहना है कि अकेली लड़की विकास का शव पेड़ से किसी भी सूरत में नहीं उतार सकती। उसके साथ और भी लोग होंगे।

पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। अभी स्वजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या या आत्महत्या का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -कर्मवीर सिंह, थानाध्यक्ष कांधला। 

chat bot
आपका साथी