Republic Day 2021 In Meerut: मेरठ और सहारनपुर मंडल में धूमधाम से मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस

72वें गणतंत्र दिवस को लेकर चारों ओर उल्‍लास नजर आ रहा है। आज मंगलवार को सुबह से ही घना कोहरा होने के बावजूद मेरठ और आसपास के जिलों में सरकारी दफ्तरों और स्‍कूलों आदि में यह पर्व मनाया जा रहा है। इमारतों में तिरंगा फहराया जा रहा है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 08:49 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 12:37 PM (IST)
Republic Day 2021 In Meerut: मेरठ और सहारनपुर मंडल में धूमधाम से मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस
मेरठ और आसपास के जिलों में आज गणतंत्र दिवस की रौनक है।

मेरठ, जेएनएन। Republic Day Celebration घने कोहरे और ठंड के बीच आज मंगलवार को मेरठ और सहारनपुर मंडल में 72वां गणतंत्र दिवस उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। आज कई स्‍थानों पर इससे जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस भले ही कोरोना के खौफ और पाबंदियों के साथ मनाया गया हो, लेकिन गणतंत्र दिवस कोरोना के खौफ से मुक्त होगा। मेरठ में आज का दिन राष्ट्र ध्वज तिरंगे के इठलाने का दिन था। कलेक्ट्रेट से लेकर सभी सरकारी और निजी भवनों पर खूब इठलाया। कचहरी में जिला जज मयंक जैन ने, कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी के बालाजी ने और अन्य सभी विभागों के कार्यालयों में उनके विभाग अध्यक्षों ने ध्वजारोहण करके गणतंत्र दिवस का संकल्प दोहराया। 

जनपद में आज देश का 72वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह व गरीमापूर्ण ढंग से मनाया गया। जिलाधिकारी के बालाजी ने कलेक्ट्रेट में सुबह 08.30 बजे ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरान्त राष्ट्रगान हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अपने कर्तव्यों को ईमानदारी व निष्ठा से निभाये व यहीं अमर शहीदो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी व उनके सपनो का भारत बनाने में सहायक होगा। उन्होने सभी को गणतंत्र दिवस का संकल्प भी दिलाया। जिलाधिकारी ने कहा कि मेरठ एक क्रांतिधरा है तथा आजादी की लड़ाई का प्रारंभ इसी धरती से हुआ। 

मेरठ में सबसे पहले पहले शहीदों को नमन

मेरठ मेें गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से सबसे पहले आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले अमर शहीदों को नमन किया गया। हर बार गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर गांधी आश्रम से प्रभात फेरी निकालकर शहीद स्मारक तक पहुंचने और झंडारोहण करने की परंपरा रही है। लेकिन कोरोना से बचाव के लिए इस बार सांकेतिक रूप से प्रभात फेरी निकाली गई। सभी लोग गांधी आश्रम पर इकट्ठा हुए और वहां से वाहनों के माध्यम से शहीद स्मारक पहुंचे। शहीद स्मारक पर शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने ध्वजारोहण किया। साथ ही शहीदों को पुष्पांजलि देकर उनको नमन किया। सीडीओ ने इस दौरान कहा कि अमर शहीदों का बलिदान ही आज हमारी आजादी का कारण है। हमें उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए और उनके पद चिन्हों पर चलकर देश के लिए कुछ ना कुछ जरूर करना चाहिए। इस दौरान शहर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सहारनपुर में दिलाई गई शपथ

सहारनपुर में जिला जज सर्वेश कुमार ने 72 वें गणतंत्रता दिवस पर दीवानी कचहरी में राष्ट्रध्वज फहराकर सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों को शपथ दिलाई। कहा कि भारत को संपूर्ण प्रभुत्व- संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा देश के सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्तियों की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी संविधान सभा के द्वारा अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। इस अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश सुरेश चंद भारती, एहसान हुसैन, कृष्ण चंद पांडे, विजय कुमार डूंगराकोटी, डॉ. दीनानाथ, अनामिका चौहान, वीर कनेडी लाल, मनोरमा, ललिता गुप्ता, रामगोपाल, सीजेएम अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी तथा बार संघ के अध्यक्ष अभय सैनी, महासचिव राहुल त्यागी, वरिष्ठ अधिवक्ता ठा. विशंभर सिंह पुंडीर, अरविंद शर्मा, राकेश सहल आदि उपस्थित रहे।

बागपत में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

बागपत में 72वें गणतंत्र दिवस पर जनपद में जश्न का माहौल है। पुलिस लाइन में बागपत सांसद डाक्टर सत्यपाल सिंह ने 9.30 बजे ध्वजारोहण किया। सिविल पुलिस, पीएसी, होमगार्ड्स की छह टोलियों ने परेड की। सांसद ने परेड का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों का उत्साह वर्धन किया। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी राज कमल यादव ने ध्वजारोहण किया। एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने पुलिस आफिस में ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इसी तरह अन्य सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं, स्कूल व कालेजों में ध्वजारोहण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जा रहे है। डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में शहीद स्मारक  स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं डीएम के साथ बागपत नगर पालिका चेयरमैन राजुदीन व रालोद नेता अहमद हमीद ने राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

chat bot
आपका साथी