LIVE Meerut Coronavirus News Update: दारोगा और दिल्‍ली पुलिस का सिपाही भी संक्रमित, मेरठ में मिले 28 नए मरीज

मेरठ और आसपास के क्षेत्र में आज कुल 80 संक्रमित मिले हैं। इसमें एक दारोगा और दिल्‍ली पुलिस का सिपाही है। राहत यह है कि आज कोई जान नहीं गई।

By Prem BhattEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:51 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 09:15 AM (IST)
LIVE Meerut Coronavirus News Update: दारोगा और दिल्‍ली पुलिस का सिपाही भी संक्रमित, मेरठ में मिले 28 नए मरीज
LIVE Meerut Coronavirus News Update: दारोगा और दिल्‍ली पुलिस का सिपाही भी संक्रमित, मेरठ में मिले 28 नए मरीज

मेरठ, जेएनएन। शहर में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। गुरूवार को मेरठ में कोरोना के 28 नए पॉजिटिव मिलने से यहां स्थिति बिगड़ती हुई नजर आई। इससें यहां कुल संख्‍या 1044 हो चुकी है। वहीं यहां 72 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 731 लोगों को ठीक किया जा चुका है। बुलंदशहर में कोरोना के आज 20 नए मरीज मिले, इससे यहां कुल संख्‍या 642 हो चुकी है। बागपत में दारोगा और एक सिपाही में कोरोना के संक्रमण पाए गए हैं। वहीं शामली में दिल्‍ली सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सहारनपुर में 15 संक्रमित मिले हैं। वहीं बिजनौर में दो नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल संख्‍या 230 हो चुकी है। मेरठ और आसपास  के क्षेत्र में आज कुल 80 संक्रमित मिले हैं। इसमें एक दारोगा और दिल्‍ली पुलिस का सिपाही है।   

दारोगा और सिपाही भी संक्रमित

जिले में दारोगा समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए है। सभी को कोविड-19 अस्पताल खेकड़ा और अग्रवाल मंडी टटीरी में भर्ती करा दिया गया है। सीधे संपर्क में रहे लोगों के नमूने लिए गए और उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया है। इसके अलावा पड़ोस के लोगों को होम क्वारंटाइन कराया गया है। संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन एरिया घोषित कराते हुए मार्गो को सील करा दिया गया है। जिले में 301 पॉजिटिव केस हो गए है, जिसमें 88 एक्टिव केस है। शामली में कोरोनो संक्रमित मृतक निजी चिकित्सक के पिता और दिल्ली पुलिस के सिपाही समेत तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ठीक हुए 12 मरीजों को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब एक्टिव केस 33 रह गए हैं। जिले में अब तक कोरोना के 152 केस मिल चुके हैं। जिले में अब तक छह की मौत हो चुकी है और 113 ठीक हो चुके हैं।

बुलंदशहर में 20 जबकि सहारनपुर में 15 पॉजिटिव

बुलंदशहर में कोरोना वायरस की चेन लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जिले में 20 नए संक्रमित सामने आए हैं। जबकि छह पुराने मरीज कोरोना मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 642 हो गई है। अब तक 464 मरीज कोरोना मुक्त होकर घर जा चुके हैं। जनपद में कुल वायरस से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। अस्पताल में 156 का उपचार चल रहा है। वहीं सहारनपु में गुरुवार को 15 नए कोरोना मरीज सामने आए। इसमें शहर, देवबंद व रामपुर मनिहारान क्षेत्र के मरीज हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 413 हो गई है। हालांकि स्वस्थ होने पर एक मरीज को छुट्टी दी गई है, इसके बाद अब कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 347 हो गई है। जनपद में एक्टिव केस 59 शेष बचे हैं। 

chat bot
आपका साथी