माता पिता की सेवा से सफल होता है जीवन

अराध्या प्रकाशन एवं संस्कार भारती की साहित्यक इकाई स्वामी विवेकानंद के संयुक्त तत्वा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:15 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:15 AM (IST)
माता पिता की सेवा से सफल होता है जीवन
माता पिता की सेवा से सफल होता है जीवन

मेरठ,जेएनएन। अराध्या प्रकाशन एवं संस्कार भारती की साहित्यक इकाई स्वामी विवेकानंद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सदर आर्य समाज में दो पुस्तकों का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आचार्य संजय याज्ञिक, मनोज बाजपेयी और डा. अजयवीर गर्ग ने दीप जलाकर की। बाद में बुक आफ लाइफ और यज्ञ का जीवन में महत्व पुस्तकों का विमोचन किया गया। कवि सुदेश दिव्य एवं कवि विजय प्रेमी ने दोनों पुस्तकों की समीक्षा करते हुए कहा कि बुक आफ लाइफ पुस्तक में जीवन को सफल बनाने और माता-पिता की सेवा करने पर विशेष बल दिया गया है। वहीं, यज्ञ का जीवन में महत्व पुस्तक में बताया गया है कि यज्ञ के द्वारा पर्यावरण की रक्षा कैसे कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में भजन गायक श्रीचंद ने भजन सुनाए। दोनों पुस्तकों के लेखक भारत मूल के आस्ट्रेलिया निवासी प्रशात गोयल ने आनलाइन अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, कवियों ने अपनी अपनी कविता से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान गीतकार डा. जय सिंह, डा. सुदेश यादव, गायत्री शर्मा और विनेश कौशिक भी उपस्थित रहे।

रामलीला मंचन के लिए किया भूमि पूजन: भैंसाली मैदान में छावनी रामलीला कमेटी द्वारा छह अक्टूबर से शुरू होने वाले रामलीला मंचन को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुजारी नंद किशोर शर्मा और हरीशचंद जोशी ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन कार्य संपन्न कराया। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, दक्षिण क्षेत्र के विधायक सोमेंद्र तोमर, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, आनंद प्रकाश गर्ग, डा. रामकुमार गुप्ता ने पूजन में भाग लिया। बताया गया है कि पांच को भगवान शंकर की बारात निकाली जाएगी। छावनी रामलीला कमेटी अध्यक्ष पवन गर्ग, महामंत्री गणेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग, महंत महेंद्र दास, देवेंद्र गोयल, धर्मेंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी