माता पिता की सेवा से सफल होता है जीवन

अराध्या प्रकाशन एवं संस्कार भारती की साहित्यक इकाई स्वामी विवेकानंद के संयुक्त तत्वा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 02:15 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 02:15 AM (IST)
माता पिता की सेवा से सफल होता है जीवन
माता पिता की सेवा से सफल होता है जीवन

मेरठ,जेएनएन। अराध्या प्रकाशन एवं संस्कार भारती की साहित्यक इकाई स्वामी विवेकानंद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सदर आर्य समाज में दो पुस्तकों का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आचार्य संजय याज्ञिक, मनोज बाजपेयी और डा. अजयवीर गर्ग ने दीप जलाकर की। बाद में बुक आफ लाइफ और यज्ञ का जीवन में महत्व पुस्तकों का विमोचन किया गया। कवि सुदेश दिव्य एवं कवि विजय प्रेमी ने दोनों पुस्तकों की समीक्षा करते हुए कहा कि बुक आफ लाइफ पुस्तक में जीवन को सफल बनाने और माता-पिता की सेवा करने पर विशेष बल दिया गया है। वहीं, यज्ञ का जीवन में महत्व पुस्तक में बताया गया है कि यज्ञ के द्वारा पर्यावरण की रक्षा कैसे कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में भजन गायक श्रीचंद ने भजन सुनाए। दोनों पुस्तकों के लेखक भारत मूल के आस्ट्रेलिया निवासी प्रशात गोयल ने आनलाइन अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, कवियों ने अपनी अपनी कविता से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान गीतकार डा. जय सिंह, डा. सुदेश यादव, गायत्री शर्मा और विनेश कौशिक भी उपस्थित रहे।

चिकित्सा शिविर में 200 लोगों ने कराया चेकअप : पल्लवपुरम हाईवे स्थित अक्षरधाम कालोनी में रविवार को नारी शक्ति वुमैन एम्पावर संस्था द्वारा निश्शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अपना स्वास्थ्य पहली जरूरत के विषय पर आधारित था। शिविर का उदघाटन सत्यप्रकाश अग्रवाल ने फीता काटकर किया। विधायक व स्थानीय पार्षद विक्रांत ढाका ने संस्था को सेवा कार्य के लिए बधाई दी। डा. वीरेंद्र कुमार खोखर, डा. कनिका सिंह, डा. स्वेता चौधरी ने लोगों का चेकअप कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति के जागरूक रहने का आह्वान किया। शिविर में दो सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की मेरठ प्रभारी डा. स्वर्णा ने किया। इस मौके पर निश्शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर का समापन संस्था की राष्ट्रीय सचिव अंजू चौधरी ने की। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा चौधरी, रितिका मुखर्जी, ममता रानी, गीतांजली आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी