मेरठ में डीएम का आदेश नहीं मान रहे वर्षों से जमे लेखपाल, निलंबन की चेतावनी

शासन ने लेखपालों की मंडल स्तर पर वरिष्ठता सूची तैयार कराई थी। साथ ही एक ही तहसील में वर्षों से जमे लेखपालों की तहसील बदलने का आदेश दिया था। जिलाधिकारी ने तीनों तहसीलों से लेखपालों की तैनाती के समय की रिपोर्ट मंगाई।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:04 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:04 PM (IST)
मेरठ में डीएम का आदेश नहीं मान रहे वर्षों से जमे लेखपाल, निलंबन की चेतावनी
जिलाधिकारी के बालाजी ने दी लेखपालों को चेतावनी

मेरठ, जागरण संवाददाता। शासन ने लंबे समय से एक ही तहसील में जमे लेखपालों का तबादला दूसरी तहसील में करने का आदेश दिया था। जिलाधिकारी ने तीनों तहसीलों से रिपोर्ट लेकर दस लेखपालों की तहसील बदली, लेकिन उक्त लेखपाल आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। एसडीएम को तत्काल कार्यमुक्त करने की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन ये अभी भी पुराने स्थान पर ही काम कर रहे हैं। कार्रवाई की जद में सर्वाधिक 8 लेखपाल सदर तहसील के हैं।

शासन ने लेखपालों की मंडल स्तर पर वरिष्ठता सूची तैयार कराई थी। साथ ही एक ही तहसील में वर्षों से जमे लेखपालों की तहसील बदलने का आदेश दिया था। यह समय सीमा तीन साल रखी गई थी। जिलाधिकारी के बालाजी ने तीनों तहसीलों से लेखपालों की तैनाती के समय की रिपोर्ट मंगाई। शासन के आदेश के मुताबिक कुल दस लेखपाल तबादले की सीमा में आए। जिसमें से आठ सदर तहसील के हैं। जिनमें से चार को सरधना और चार को मवाना तहसील में तैनात किया गया है। मवाना तहसील से दो लेखपालों को हटाया गया है। डीएम ने सभी एसडीएम को इन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने का आदेश दिया था, लेकिन सदर तहसील के लेखपालों ने जिलाधिकारी का आदेश नहीं माना है। वे अभी भी अपने स्थान पर ही रहकर काम कर रहे हैं। जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि आदेश का पालन न करने वाले लेखपालों को चेतावनी दी गई है। जल्द ज्वाइन न करने वाले लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

इन लेखपालों का हुआ तबादला

लेखपाल का नाम  वर्तमान तहसील  नई तैनाती

मनोज कुमार     मेरठ    मवाना

प्रहलाद सिंह     मेरठ    सरधना

गौरव वर्मा      मेरठ    मवाना

जितेंद्र सिंह    मेरठ    सरधना

समर सिंह     मेरठ    मवाना

राजेश यादव  मेरठ    सरधना

पीतम सिंह   मेरठ   मवाना

राकेश कुमार  मेरठ  सरधना

दीपक कुमार   मवाना    मेरठ

सुशील  शर्मा  मवाना   मेरठ 

chat bot
आपका साथी