किसानों पर लाठीचार्ज बर्बरता, मेरठ में राकेश टिकैत ने की हरियाणा सरकार बर्खास्तगी की मांग Meerut News

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हरियाणा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। किसान नेता टिकैत ने सिवाया टोल प्लाजा से दिल्ली के लिए रवाना होने से पूर्व यहां मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 02:05 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 02:05 PM (IST)
किसानों पर लाठीचार्ज बर्बरता, मेरठ में राकेश टिकैत ने की हरियाणा सरकार बर्खास्तगी की मांग Meerut News
मेरठ में भाकियू नेता राकेश टिकैत ने की हरियाणा सरकार बर्खास्तगी की मांग।

मेरठ, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हरियाणा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। किसान नेता टिकैत ने सिवाया टोल प्लाजा से दिल्ली के लिए रवाना होने से पूर्व यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस तरह से हरियाणा में नेशनल हाईवे पर हरियाणा पुलिस ने किसानों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज, ठंडे पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले छोड़े हैं, वह कतई बर्दाश्त नहीं है।

पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से हरियाणा में हाईवे को खोदकर किसानों को रोकने का प्रयास किया गया है,उसे अपराधिक दृष्टिकोण से देखना चाहिए। हरियाणा सरकार बर्खास्तगी की मांग के साथ उन्होंने किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों पर भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कहा कि जिस तरह से किसानों को बलपूर्वक पीटा जा रहा है, वह अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाती है।

chat bot
आपका साथी