देर रात चड्ढा ग्रुप के एकाउंटेंट पर हमला, फायरिग

चड्ढा ग्रुप में एकाउंटेंट पर देर रात बाइक सवार चार युवकों ने हमला कर दि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:30 AM (IST)
देर रात चड्ढा ग्रुप के एकाउंटेंट पर हमला, फायरिग
देर रात चड्ढा ग्रुप के एकाउंटेंट पर हमला, फायरिग

मेरठ,जेएनएन। चड्ढा ग्रुप में एकाउंटेंट पर देर रात बाइक सवार चार युवकों ने हमला कर दिया। फायरिग से उनकी गाड़ी के शीशे भी टूट गए। हिम्मत कर उन्होंने एक बाइक में टक्कर मार दी। तीन आरोपित फरार हो गए, जबकि एक को पकड़ लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों का मेडिकल कराया। फरार युवकों की तलाश की जा रही है।

गंगानगर थाना क्षेत्र के गंगा ग्रीन सिटी निवासी अशोक शर्मा पोंटी चड्ढा ग्रुप में एकाउंटेंट हैं, जो मेरठ का काम देखते हैं। गुरुवार देर रात वह गाड़ी से घर जा रहे थे। जैसे ही वह गंगानगर में नवकार वाटिका के पास पहुंचे तो दो बाइक सवार चार युवकों ने उन पर कई राउंउ फायरिग कर दी, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। गोली नहीं लगने पर आरोपित फरार होने लगे तो उन्होंने पीछा कर एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे एक युवक गिरकर घायल हो गया। तीन युवक एक बाइक पर फरार हो गए, जबकि एक को अशोक शर्मा और आसपास के लोगों ने दबोच लिया। थाना पुलिस भी पहुंच गई थी। थाना प्रभारी ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पकड़े गए युवक का नाम गोलू निवासी किटौरा खतौली है। दोनों का मेडिकल कराया जा रहा है। साथ ही फरार युवकों की भी तलाश की जा रही है।

दिल्ली की युवती से चार माह तक दुष्कर्म: दिल्ली की रहने वाले युवती को लिसाड़ी गेट निवासी युवक प्रेमजाल में फंसाकर मेरठ लेकर आ गया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर चार माह तक दुष्कर्म किया और किराए के मकान में छोड़कर फरार हो गया।

दिल्ली की त्रिलोकपुरी निवासी युवती के मुताबिक दो साल पहले उसका पति से तलाक हो गया था। इसी बीच लिसाड़ी गेट के समर गार्डन निवासी सलमान से उसकी दोस्ती हो गई। चार माह पहले शादी का झांसा देकर वह उसे लिसाड़ी गेट लेकर आ गया और दुष्कर्म करता रहा। कई दिन बीतने पर युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह टालने लगा। इसी बीच उनमें क्लेश हो गया। गुरुवार को सलमान युवती को किराए के मकान में छोड़कर फरार हो गया। उसने सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया से मामले की शिकायत की है। उन्होंने लिसाड़ी गेट प्रभारी राम संजीवन यादव को मामले में जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी