नदी को जानो प्रतियोगिता से मिलेगा लाखों का पुरस्कार

अगर आप अपनी नदियों के विषय में गहराई से जानते हैं तो आपके पास लाखों रुपये का पुरस्कार जीतने का मौका है। यह मौका नदी को जानो प्रतियोगिता से मिलेगा। 30 नवंबर तक इसमें रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:53 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:53 AM (IST)
नदी को जानो प्रतियोगिता से मिलेगा लाखों का पुरस्कार
नदी को जानो प्रतियोगिता से मिलेगा लाखों का पुरस्कार

मेरठ, जेएनएन। अगर आप अपनी नदियों के विषय में गहराई से जानते हैं, तो आपके पास लाखों रुपये का पुरस्कार जीतने का मौका है। यह मौका नदी को जानो प्रतियोगिता से मिलेगा। 30 नवंबर तक इसमें रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

भारतीय शिक्षण मंडल से जुड़ी संस्था रिसर्च फार रिसर्जन्स फाउंडेशन ने इसका आयोजन किया है। इसमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, तकनीकी शिक्षा परिषद, राष्ट्रीय प्रत्यावेदन का सहयोग है। नदी को जानो प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को एक लाख रुपये से अधिक का पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता के माध्यम से नदियों के प्रति जन जागृति लाने, उनके संरक्षण और पर्यावरण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिभागियों को अपने आसपास के किसी भी नदी के उद्गम स्थल से लेकर वह कहां तक जाती है, नदी का सिचित क्षेत्रफल कितना है। नदी मौसमी है या अविरल है इसके साथ हर तरह की जानकारी दी जाएगी। भारतीय शिक्षण मंडल के मेरठ प्रांत के उपाध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद प्रतिभागी नदियों के आंकड़े संग्रहित कर 31 जनवरी 2022 तक भेज सकते हैं। प्रतियोगिता में स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय, स्वयंसेवी संस्था कोई भी प्रतिभाग कर सकता है। रजिस्ट्रेशन www.ष्श्रठ्ठद्घद्गह्मद्गठ्ठष्द्गढ्डह्यद्व.ष्श्रद्व/ठ्ठद्मद्भ पर किया जा सकता है।

29 को कमिश्नरी पर जुटेंगे पश्चिम उप्र के व्यापारी

मेरठ : अपार चेंबर में पश्चिम उप्र संयुक्त व्यापार मंडल का शहर पदाधिकारी सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता मंजीत सिंह कोछड़ ने की व संचालन सुमेर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष आशु शर्मा ने कहा कि 29 नवंबर को कमिश्नरी पार्क में 22 जनपदों के व्यापारी विभिन्न समस्याओं को लेकर हुंकार भरेंगे। इसी दिन संगठन अपना पांचवां स्थापना दिवस भी संकल्प दिवस के रूप में मनाएगा। सम्मेलन में हाजी शारिक को शहर अध्यक्ष, सोनू शर्मा को महामंत्री समेत 31 पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा कर शपथ दिलाई गई। पीयूष वशिष्ठ, सरताज गाजी, अमित कंसल, हाजी शारिक, विजय ओबरोय, विजय राठी व सन्नी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी