छुर के सैनिक की पुणे में डेंगू से मौत

छुर गांव के सैनिक की बीते शनिवार को पुणे के आर्मी अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई। सोमवार को उनका पाíथव शरीर सैन्य सम्मान के साथ गांव लाया गया जहां अंतिम सलामी देने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की आंखें नम थीं और परिवार में मातम पसर गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:48 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:57 PM (IST)
छुर के सैनिक की पुणे में डेंगू से मौत
छुर के सैनिक की पुणे में डेंगू से मौत

मेरठ, जेएनएन। छुर गांव के सैनिक की बीते शनिवार को पुणे के आर्मी अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई। सोमवार को उनका पाíथव शरीर सैन्य सम्मान के साथ गांव लाया गया, जहां अंतिम सलामी देने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की आंखें नम थीं और परिवार में मातम पसर गया।

छुर निवासी ब्रह्मापाल ने बताया कि उनका बेटा सनी तालियान नासिक के अहमदनगर में 17 पुणे हार्स में लांस दफेदार पद पर तैनात थे। कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर घर आए थे। इसके बाद अहमदनगर अपनी बटालियन में चले गए थे, लेकिन कुछ दिन बाद वह बीमार हो गए। वहां डेंगू की पुष्टि होने के बाद पुणे के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया कि प्लेटलेट्स लगातार गिरती चली गई और बीते शनिवार को उनकी मौत हो गई। उनका पाíथव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। वहां से छुर गांव लाया गया। जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी गांव में एकत्र हो गए। श्मशानघाट में सलामी देने के बाद बेटे अभिराज ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान मेरठ से भी कैप्टन, नायब सूबेदार, हवलदार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

चार भाइयों में सबसे छोटे थे सनी

सनी चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वे अपने पीछे पत्नी दीपा व चार वर्ष के बेटे अभिराज को छोड़ गए हैं। उधर, दिनभर परिवार को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा। रालोद नेता संजय चौधरी भी पहुंचे औैर सैनिक के स्वजन को सांत्वना दी। स्वजन ने बताया कि सनी करीब 11 वर्ष पहले सेना में भर्ती हुए थे। पहली तैनाती मेरठ में हुई थी।

chat bot
आपका साथी