भव्य नगर कीर्तन के साथ किशनपुर जोड़ मेले का शुभारंभ

किशनपुर गांव स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव थल्ली साहिब में रविवार को 73वां तीन दिवसीय जोड़ मेले का शुभारंभ हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 09:10 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 09:10 PM (IST)
भव्य नगर कीर्तन के साथ किशनपुर जोड़ मेले का शुभारंभ
भव्य नगर कीर्तन के साथ किशनपुर जोड़ मेले का शुभारंभ

मेरठ, जेएनएन। किशनपुर गांव स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव थल्ली साहिब में रविवार को 73वां तीन दिवसीय जोड़ मेले का नगर कीर्तन के साथ शुभारंभ हो गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर संतपुरा, लतीफपुर व कंकरखेड़ा से होते हुए किशनपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर संपन्न हो गया। नगर कीर्तन का कई स्थानों पर स्वागत किया गया।

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव थल्ली साहिब में रविवार को तीन दिवसीय जोड़ मेला नगर कीर्तन के साथ प्रांरभ हुआ। नगर कीर्तन पंज प्यारो की अगुवाई में गुरुद्वारा साहिब से शुरु हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे बैंड बाजे गुरुवाणी का पाठ करते हुए चल रहे थे। इसके पीछे गदका पार्टी के निहंग चक्र, तलवार, भाला, बरछी आदि के करतब दिखा रहे। उनके पीछे श्रद्धालु पानी के छिड़काव व सफाई करते चल रहे थे। उनके पीछे विशेष पोशाक में सजे पंज प्यारे चल रहे थे। इसके पश्चात फूल मालाओं से सजी हुई गुरुग्रंथ साहिब की सवारी थी और अंत में सैकड़ों महिला श्रद्धालु वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी दी फतेह के जयकारे लगाते चल रहे थे। जिससे संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो रहा था। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला नगर कीर्तन संतपुरा, लतीफपुर व कंकरखेड़ा गांव से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर संपन्न हुआ। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सरबजीत सिंह ने बताया कि रात्रि में कीर्तन दरबार होगा व में निशान साहिब की रस्म अदा की जाएगी। कार्यक्रम को प्रशासन के नियमानुसार ही आयोजित किया गया। नगर कीर्तन में मेला संयोजक दर्शन सिंह चाकर, इंद्र सिंह, प्रेम सिंह, संतोख सिंह, अतर सिह, सुरजीत सिह, सेवा सिह, बलजीत सिंह आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी