Kisan Mahapanchayat: हिंद मजदूर किसान समिति की मुजफ्फरनगर में महापंचायत 26 को, मेरठ में ये बोले राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष

Kisan Mahapanchayat मुजफ्फरनगर में 26 सितंबर को होने वाली किसानों की महापंचायत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मेरठ में हिंद मजूदर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह ने महापंचायत के विषय में जानकारी दी। इसमें किसानों के मुद्दे उठेंगे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 04:01 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 04:01 PM (IST)
Kisan Mahapanchayat: हिंद मजदूर किसान समिति की मुजफ्फरनगर में महापंचायत 26 को, मेरठ में ये बोले राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष
मुजफ्फरनगर के जीआइसी कालेज के मैदान में 26 को किसानों की महापंचायत होगी।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Hind Mazdoor Kisan Samiti संयुक्त किसान मोर्चा के बाद अब हिंद मजदूर किसान समिति ने 26 सितंबर को महापंचायत करने का ऐलान किया है। हिंद मजूदर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि 26 सितंबर रविवार को मुजफ्फरनगर में जीआइसी कालेज के मैदान में किसानों की महापंचायत होगी। इसमें केवल मूल किसान ही भाग लेंगे। महापंचायत की तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। इस महापंचायत में बड़ी संख्‍या किसान भाग लेंगे।

किसानों पर होगी चर्चा

उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को हुई संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में मंच से किसानों की समस्याओं के बजाय राजनैतिक बयान दिए गए। आरोप लगाया कि उनकी महांपचायत में किसान हित में कोई बात नहीं की गई। दावा किया कि वह अपनी महापंचायत में केवल किसानों के विषय में ही चर्चा करेंगे। इसमें गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य वृद्धि, बिजली के बिल आदि महापंचायत के मुख्य विषय रहेंगे।

कौन है हिंद मजदूर किसान समिति

हिंदू मजदूर किसान समिति एक किसानों का संगठन है। जिसके प्रेरणास्रोत परमधाम न्यास के चंद्रमोहन जी हैं। कृषि आंदोलन के दौरान चंद्रमोहन जी के नेतृत्व में हजारों किसानों का जुलूस कृषि कानूनों के समर्थन में दिल्ली गया था। जहां पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की मौजूदगी में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को समर्थन संबंधी ज्ञापन सौंपा था।

गठवाल खाप व भानु गुट का समर्थन

हिंदू मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि महापंचायत के मुख्य अतिथि चंद्रमोहन जी होंगे। वह किसानों को उनकी समस्याओं को लेकर संबाेधित करेंगे। इसके अलावा शामली, मुजफ्फरनगर से गठवाल खाप के राजेंद्र सिंह मलिक व भानु गुट से ठाकुर पूरण सिंह महापंचायत में हिस्सा लेंगे। राजपाल सिंह ने दावा किया त्यागी समाज भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेगा। महापंचायत को सफल बनाने के लिए मेरठ समेत आसपास के जिलों में किसानों से संपर्क किया जा रहा है। मेरठ में जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह व सचिव सतीश सिंह किसानों की कमान संभालेंगे।

chat bot
आपका साथी