Saharanpur Kisan Mahapanchayat: महापंचायत में बोले राकेश टि‍कैत- जब तक कानून वापस नहीं तब तक घर वापस नहीं

Saharanpur LIVE Kisan Mahapanchayat उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राकेश टिकैत ने कृषि कानून को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। राकेश टिकैत ने कहा कि जबतक सरकार कानूनों को वापस नहीं ले लेती है तबतक आंदोलन जारी रहेगा।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:38 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 04:59 PM (IST)
Saharanpur Kisan Mahapanchayat: महापंचायत में बोले राकेश टि‍कैत- जब तक कानून वापस नहीं तब तक घर वापस नहीं
सहारनपुर में भाकियू की महापंचायत को राकेश टिकैत ने किया संबोधित।

सहारनपुर, जेएनएन। Saharanpur Kisan Mahapanchayat: उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राकेश टिकैत ने कृषि कानून को लेकर जमकर हमला बोला। किसान आंदोलन पर जोर देते हुए कहा कि सरकार आंदोलन को समाप्‍त कराना चाहती है, लेकिन हम आंदोलन समाप्‍त नहीं होने देंगे। इस आंदोलन में युवाओं ने बड़ी भूमिका निभाई है। युवा ही इस आंदोलन की रीढ़ हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि जबतक सरकार कानूनों को वापस नहीं ले लेती है, तबतक आंदोलन जारी रहेगा। उन्‍होंने किसानों से एकजुट होने की अपील भी की। 

राकेश टि‍कैत बोले, कानून वापस नहीं तो घर वापसी नहीं

राकेश टि‍कैत ने कहा कि आंदोलन स्‍थल पर सरकार ने हमारे लि‍ए पहले तारबंदी की, फि‍र कटीले तार लगाए। सरकार ने किसान की पगड़ी उछालने का काम किया। सरकार ने तिरंगे को ठेस पहुंचाया। उन्‍होंने कहा कि ये देश भाजपा को दोबारा चुनाव में नहीं आने देगा। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि देश में आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। सरकार जबतक नहीं मानती तबतक आंदोलन होता रहेगा। 

एमएसपी की गांरटी देनी होगी 

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को एमएसपी की गारंटी देनी होगी। जब तक तीनों कानूनों की वापसी नहीं होगी, तब तक किसानों की घर वापसी नहीं होगी। उन्‍होंने कहा कि अगर यह आंदोलन फेल होगा तो युवा बेरोजगार हो जाएगा। किसान की जमीन नहीं बचेगी। जमीनें कंपनियों के पास चली जाएंगी। रोटी की कीमत कंपनी तय करेगी। आंदोलन में किसान मजदूर साथ आएंगे तो बात बनेगी। 

आंदोलन समाप्‍त करने की नई योजना तलाश रही सरकार 

सरकार 15 दिन से शांत है और कोई नया फंडा तलाश रही है। अब देश में हल क्रांति होगी। 40 लाख ट्रैक्टरों से किसानों का आंदोलन होगा। यह जंग छिड़ चुकी है। अब किसान चुप नहीं बैठेगा। उन्‍होंने कहा कि वह बंगाल भी जा रहे हैं। शहर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि जिस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी  ने यहां 300 साल राज किया है। उस तरह मोदी सरकार अडानी और अंबानी के हाथों में यह देश दे देना चाहते हैं। सरकार को नया कानून लंबित नहीं पूर्णतया निरस्त कर देना चाहिए। अंत में उन्‍होंने कहा कि नई कमेटी बनाकर किसान के सहयोग से नया कानून बनाया जाए।

किसानों की जुटी भीड़ : कल से ही भाकियू के पदाधिकारी किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए जुटे हुए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव- गांव जाकर किसानों से संपर्क किया। साथ ही उन्‍होंने मंच के साथ अन्‍य तैयारियां भी पूरी की। मौके पर महापंचायत में किसानों की भारी भींड जुटी रही। 

राकेश टिकैत ने शामली में कही बड़ी बात : भाकियू के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राकेश टिकैत शा‍म‍ली में कुछ देर रुककर पत्रकारों से वार्ता की और किसानों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्‍होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार रोटी का व्‍यापार कर रही है, होने नहीं दिया जाएगा। किसानों को एकजुट होने की बात कहकर वे सहारनपुर महापंचायत के लिए रवाना हुए। 

Rakesh Tikait बोले- भूख और रोटी से नहीं होने देंगे व्‍यापार, तीन साल तक आंदोलन को तैयार

भारी पु‍लिस बल है तैनात : भाकियू के पदाधिकारियों ने प्रशासन से महापंचायत की अनुमति पहले ही ले ली थी। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन को सुरक्षा के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए, सुरक्षा के मद्देनजर महापंचायत में पुलिस बल तैनात कर दी है। पीएससी बल भी तैनात की गई इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है। वहीं महापंचायत में जेबकतरों और शातिरों पर भी नजर रखी जा रही है।

Meerut Kisan Mahapnchayat: Delhi CM अरविंद केजरीवाल बोले- अंग्रेजों से ज्‍यादा किसानों पर जुल्‍म कर रही सरकार 

chat bot
आपका साथी