Kisan Andolan: बुलंदशहर से गाजीपुर बार्डर जा रही किसानों की बाइक रैली में मची भगदड़, कई घायल- दो की हालत गंभीर

भारतीय किसान यूनियन के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राकेश टिकैत के आवाहन पर बुधवार को भाकियू की बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान सिकंद्राबाद टोल पर जैसे ही किसानों की बाइक रैली पहुंची उस समय इनके बीच भगदड़ मच गई।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 04:33 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 04:33 PM (IST)
Kisan Andolan: बुलंदशहर से गाजीपुर बार्डर जा रही किसानों की बाइक रैली में मची भगदड़, कई घायल- दो की हालत गंभीर
भाकियू की बाइक रैली में मची भगदड़ ।

बुलंदशहर, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राकेश टिकैत के आवाहन पर बुधवार को भाकियू की बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान सिकंद्राबाद टोल पर जैसे ही किसानों की बाइक रैली पहुंची, उस समय इनके बीच भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग गंभीर घायल हो गए, दो की हालत तो और भी गंभीर है। इनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने भी घटने की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं अचानक भगदड़ मचने के कारण की भी जानकारी लेगी।

बुलंदशहर समेत आसपास और अन्‍य जिलों में भाकियू की बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में जिलों से भारी संख्‍या में लोग जुटे। इसके अलावा किसान भी शामिल रहे। लेकिन जैसे ही कई जगहों से बाइक रैली से लोग जमा सिकंदराबाद टोल के पास पहुंचे। इसी बीच में भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इनमें से दो की हालत भी गंभीर है। वहीं कई को अस्‍पताल पहुंचाया जा रहा है। कैलाश ओर मैक्स अस्पताल में घायल किसानों को भर्ती कराया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी ली ओर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी इस कारण का पता नहीं चल पाया है कि घटना किस वजह से हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि यह हादसा ज्‍यादा लोगों के जुटने से हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। वहीं घायलों को भर्ती कराया गया, पुलिस घटना स्‍थल पर मौजूद किसानों से पूछताछ करेगी।

गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हो रहे थे किसान

राकेश टिकैत के बुलावे पर बुलंदशहर से भारी संख्‍या में किसान गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हो रहे थे। बाइक के साथ नारे लगाते व सरकार का विरोध करते हुए जा रहे थे। टोल प्‍लाजा पर इन सभी को जुटना था। जिसके कारण सिंकद्रबाद पर ये जमा हुए थे। इसी बीच यह हादसा हुआ।  

chat bot
आपका साथी