Bijnor Panchayat Election Result: बिजनौर में किसान आंदोलन का असर- भाजपा को झटका, भारी पड़ा सपा और रालोद गठबंधन

Bijnor Panchayat Election Result जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा को झटका लगा है। आपसी गुटबाजी और किसानों के एक बड़े वर्ग की नाराजगी का खमियाजा भाजपा को उठाना पड़ा। इसके चलते सपा-रालोद गठबंधन भारी पड़ा। सपा के बीस और रालोद के चार प्रत्याशियों ने विजय पताका फहराई।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 03:07 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 03:07 PM (IST)
Bijnor Panchayat Election Result: बिजनौर में किसान आंदोलन का असर- भाजपा को झटका, भारी पड़ा सपा और रालोद गठबंधन
बिजनौर में पंचायत चुनाव में भाजपा का झटका लगा है।

बिरेंद्र देशवाल, बिजनौर। जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा को झटका लगा है। आपसी गुटबाजी और किसानों के एक बड़े वर्ग की नाराजगी का खमियाजा भाजपा को उठाना पड़ा। इसके चलते सपा-रालोद गठबंधन भारी पड़ा। सपा के बीस और रालोद के चार प्रत्याशियों ने विजय पताका फहराई। बसपा समर्थित दस उम्मीदवारों ने बाजी मारी। भाजपा समर्थित सात प्रत्याशी ही जीत हासिल कर सके। करीब पंद्रह निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे।

जिला पंचायत चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। इस चुनाव में भाजपा की जमीन खिसकती नजर आई है। उम्मीद के मुताबिक पार्टी समर्थित उम्मीदवार प्रदर्शन नहीं कर पाए। अधिकांश प्रत्याशी चुनावी दंगल में चित्त हो गए। कुछ प्रत्याशियों ने संघर्षपूर्ण तरीके से विजय हासिल की। सत्ताधारी पार्टी पर सपा-रालोद का गठबंधन भारी रहा। राजनीति के जानकार इसका बड़ा कारण कृषि कानूनों को लेकर किसानों के बड़े तबके की नाराजगी और स्थानीय स्तर पर भाजपा संगठन में तालमेल की कमी मानते हैं। पार्टी के कई प्रत्याशियों के खिलाफ उनके अपने ही गुटबाजी करते नजर आए। कई दिग्गजों के खिलाफ घेराबंदी की गई।

कुछ प्रत्याशियों के खिलाफ भाजपाइयों ने ही चुनाव लड़ाया। इतना ही नहीं बड़े नेताओं ने भी अंदरखाने गुटबाजी को हवा दी। इसे रोकने में हाईकमान नाकाम रहा। हालांकि कई भाजपाईयों को पार्टी से निष्कासित किया गया। इसके बावजूद भी वह अपने-अपने मकसद में कामयाब रहे। उधर, कोतवाली देहात ब्लाक में भाजपा का सूपड़ा ही साफ हो गया। भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष की पुत्रवधू को भी हार का मुंह देखना पड़ा। पार्टी के कुल सात प्रत्याशियों को चुनाव में हार मिली। इस तरह जिला पंचायत के कुल 56 में से भाजपा समर्थित सात प्रत्याशी ही विजयी हुए। वहीं रालोद के 11 प्रत्याशियों में से चार ने जीत हासिल की। दूसरी ओर सपा ने भी 39 सीटों पर अपने उम्मीदवार लड़ाए। सपा ने बीस सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। बसपा समर्थित दस उम्मीदवारों ने भी बाजी मारी है। इस चुनाव में निर्दलीयों भी अच्छा प्रदर्शन किया।

निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य

वार्ड       विजेता             उपविजेता

15         धर्मेद्र (5241)      सादिक (3096)

16      रजिया परवीन (7519)     अल्पना (5289)

17        रमा चौधरी (3854)        गजेंद्र (3267)

18       संजीव सिंह (6969)         रहीश (4769)

24          चंद्रशेखर (4167)          संजीता (3289)

25       सोनम चौधरी (8675)       अंजू रानी (8432)

26        साकेंद्र (6442)               मोहम्मद जाहिद (5131)

27        कैलो (9124)               दयानंद (7274)

33         जेवा (8149)            कमल कुमार (6177)

34        हीना परवीन (7167)       जायरा खातून (5868)

35       इरफान अहमद (4878)     शफीक अहमद (4670)

36        उत्तम (7635)             अशोक कुमार (5907)

37      अनीस अहमद (10100)        बिरेंद्र कुमार (4590)

38       इमरान अहमद (9068)       भगवानदास (8169)

48      अरूण कुमार शर्मा (9383)      मोबिन अंसारी (3696)

49         आशाराम सिंह (10181)       मितुल कुमार (5577)

50           आयुष चौहान (5674)          बिजेंद्र सिंह राणा (4800)

51          जगवीर सिंह (5676)                बाकर (3652) 

chat bot
आपका साथी