Kisan Andolan: भाकियू की ट्रैक्टर रैली बहसूमा में रात्रि विश्राम बाद दिल्ली के लिए रवाना

शनिवार को ट्रैक्टर रैली के नेतृत्वकर्ता भाकियू युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत का बहसूमा में कार्यकर्ताओं व किसानों ने जोरदार स्वागत किया। बहसूमा में चौधरी फार्म हाउस पर किसानों ने रात्रि विश्रम किया। सुबह दिल्‍ली के लिए रैली रवाना हो गई।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:10 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:10 AM (IST)
Kisan Andolan: भाकियू की ट्रैक्टर रैली बहसूमा में रात्रि विश्राम बाद दिल्ली के लिए रवाना
किसानों की ट्रैक्‍टर रैली दिल्‍ली के लिए रवाना हो गई।

मेरठ, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन की बिजनौर से शुरू हुई तीसरी ट्रैक्टर रैली बहसूमा में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को सुबह बाईपास होते हुए दिल्ली बार्डर के लिये रवाना हो गई। शनिवार को ट्रैक्टर रैली के नेतृत्वकर्ता भाकियू युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत का बहसूमा में कार्यकर्ताओं व किसानों ने जोरदार स्वागत किया। बहसूमा में चौधरी फार्म हाउस पर किसानों ने रात्रि विश्रम किया। भोजन करने के बाद मंडप में किसानों ने रागनी सुनी। गौरव टिकैत ने किसानों के साथ आंदोलन को लेकर चर्चा करते हुए हुक्का गुड़गुड़ाया।

उक्त रैली शनिवार को भाकियू युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत के नेतृत्व में बिजनौर से चलकर देर शाम बहसूमा में चौधरी फार्म हाउस पहुंची। जहां रात्रि विश्राम के बाद रैली रविवार को सुबह लगभग साढ़े सात बजे सौ से अधिक ट्रैक्टरों के जत्थे के साथ दिल्ली बार्डर के लिये रवाना हो गई। रैली बाइपास से मवाना खुर्द होते हुए मेरठ के लिए निकली। रैली में शामिल किसानों व कार्यकर्ताओं का बहसूमा के गांव झुनझुनी, मवाना खुर्द, मसूरी आदि स्थानों पर स्वागत किया गया।

गौरव टिकैत ने कहा कि कृषि कानून वापस होने तक भाकियू का आंदोलन जारी रहेगा। रैली में लगभग 100 से अधिक ट्रैक्टर शामिल रहे। भाकियू युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष बिजनौर कुलदीप सिह, संजय दौरालिया, नरेश चौधरी, लोकेश सिरोही, अनुराग व हर्ष आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। भाकियू की ट्रैक्टर रैली में किसानों के अनेक रंग दिखाई पड़े।

डिप्‍टी सीएम के कार्यक्रम से होकर गुजरी ट्रैक्‍टर रैली

बिजनौर से चलकर बहसूमा होते हुए भाकियू की ट्रैक्टर रैली कमिश्नरी आवास चौराहे से जीरो माइल की तरफ निकल गई है। एक तरफ भाकियू की ट्रैक्टर रैली रैली है तो कुछ दूरी पर ही सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम है। कमिश्नरी आवास चौराहे पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन पीएसी बल के साथ चौराहे पर तैनात रहे। ट्रैक्टर रैली में लगभग 200 से ट्रैक्टर ट्राली है। ट्रैक्टर रैली कमिश्नरी आवास चौराहे से शहर में जीरो माइल, बेगमपुल चौराहा होते हुए परतापुर दिल्ली रोड पहुंचेगी। एडीएम मदन सिंह गर्ब्याल, एसीएम संदीप श्रीवास्तव मौके पर हैं। भाकियू युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत की अगुवाई में कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली गाजीपुर बार्डर जा रही है।

रैली में मुख्य रूप से भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह, धमेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष बिजनौर कुलदीप सिंह, संजय दौरालिया, नरेश चौधरी, उदयवीर चौधरी, लोकेश सिरोही, अनुराग व हर्ष आदि रहे। भाकियू की रैली रूट मैं थोड़ा फेरबदल किया गया। पहले नगर मवाना से रैली का रूट रखा गया था। जबकि जाम व ट्रैफिक के मद्देनजर थोड़ा परिवर्तन करते हुए रैली को मवाना से बाहर बाईपास होते हुए मेरठ कर दिया।

chat bot
आपका साथी