Kisan Andolan: मेरठ के बहसूमा पहुंचेगी भाकियू की ट्रैक्टर रैली, रविवार सुबह गाजीपुर बार्डर करेंगे कूच

बिजनौर से चलकर ट्रैक्टर रैली का पड़ाव शनिवार शाम तक बहसूमा में होगा। भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि ट्रैक्टर रैली के पड़ाव के लिए स्थान अभी तक निश्चित नहीं हुआ है। यह पड़ाव इंटर कालेज या मंडप में हो सकता है। कल फिर तैयारी होगी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:40 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:40 PM (IST)
Kisan Andolan: मेरठ के बहसूमा पहुंचेगी भाकियू की ट्रैक्टर रैली, रविवार सुबह गाजीपुर बार्डर करेंगे कूच
बिजनौर से चलकर मेरठ के बहसूमा में होगा रैली का रात्रि विश्राम।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Kisan Andolan मेरठ मेंकृषि कानूनों की वापसी के लिए आंदोलन कर रही भारतीय किसान यूनियन की तीसरी ट्रैक्टर रैली आज बिजनौर से मेरठ जिले में प्रवेश करेगी। बिजनौर से चलकर ट्रैक्टर रैली का पड़ाव शनिवार शाम तक बहसूमा में होगा। भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि ट्रैक्टर रैली के पड़ाव के लिए स्थान अभी तक निश्चित नहीं हुआ है। यह पड़ाव इंटर कालेज या मंडप में हो सकता है। बिजनौर से पहुंचने वाले किसान बहसूमा में रात्रि विश्राम करेंगे।

गाजीपुर बार्डर कूच करेंगे

इसके बाद वह रविवार भोर में मेरठ से होते हुए गाजीपुर बार्डर कूच कर जाएंगे। ट्रैक्टर रैली के मेरठ पहुंचने पर यहां से स्थानीय किसान इसमें शामिल होंगे। मेरठ के किसान भी ट्रैक्टर रैली में शामिल होकर गाजीपुर बार्डर कूच करेंगे। भाकियू की यह तीसरी ट्रैक्टर रैली है। पहली रैली सहारनपुर, दूसरी बागपत व तीसरी बिजनौर से बार्डर पर जाएगी।

किसानों के रूकने की व्यवस्था में जुटे पदाधिकारी

भाकियू पदाधिकारी पिछले कई दिनों से ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने में जुटे हैं। अधिक से अधिक किसानों को जोडऩे के लिए गांव-गांव जनसंपर्क किया जा रहा है। बैठक करते हुए किसानों से आंदोलन में जुडऩे के लिए आहवान भी किया गया। बिजनौर से चलकर मेरठ पहुंचने वाली ट्रैक्टर रैली को लेकर भाकियू पदाधिकारी कई दिनों से तैयारी में जुटे थे। बहसूमा में किसानों के रूकने की व्यवस्था की गई है। रात्रि विश्राम के दौरान टेंट, भोजन व चाय आदि की व्यवस्था की जा रही है।

chat bot
आपका साथी