किरायेदार ने कुत्‍ते की मदद से किया किशोरी को किडनैप, पढ़िए मेरठ का अजीबोगरीब मामला Meerut News

संभवत ऐसा आपने बहुत कम ही सुना होगा। मेरठ में एक किरायेदार द्वारा कुत्‍ते की मदद से किशोरी को किडनैप करने का मामला सामने आया है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 11:58 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 11:58 AM (IST)
किरायेदार ने कुत्‍ते की मदद से किया किशोरी को किडनैप, पढ़िए मेरठ का अजीबोगरीब मामला Meerut News
किरायेदार ने कुत्‍ते की मदद से किया किशोरी को किडनैप, पढ़िए मेरठ का अजीबोगरीब मामला Meerut News

मेरठ, जेएनएन। नौचंदी क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। परिजनों ने किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी की बुआ का आरोप है कि अपहरण में लाल रंग के एक कुत्ते की भी मदद ली गई। पुलिस ने आरोपित के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि वह किशोरी के संपर्क में था और फोन दोनों तरफ से किए जाते थे।

किशोरी को इशारा करने आता था कुत्‍ता

नौचंदी क्षेत्र के राजेंद्र नगर में 15 वर्षीय किशोरी 40 दिन पहले बुआ के घर आई थी। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। दूसरी मंजिल पर किरायेदार रहता था, जिसने देशी नस्ल का लाल रंग का कुत्ता पाल रखा था। शिकायत के मुताबिक, कुत्ता अक्सर किशोरी को इशारा करने नीचे आता था। इसके बाद किशोरी उसके साथ ऊपर जाती थी। सोमवार को भी कुत्ता सुबह से घर में चक्कर लगाने लगा। किशोरी उसके साथ चली गई। बाद में पता चला कि किरायेदार ने कुत्ते की मदद से किशोरी को अगवा कर लिया। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि तहरीर पर आरोपित किरायेदार ओमप्रकाश और उसकी पत्नी भावना के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इनका कहना है

कुत्ते के सहयोग के किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाया है। कुत्ते की नस्ल और रंग भी मुकदमे में बताया गया है। पुलिस ने अगवा करने के आरोपित और उसकी पत्‍नी को नामजद कर लिया है।

- अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी 

chat bot
आपका साथी