अगवा कर दो किशोर दोस्तों की हत्या

शनिवार शाम घर से ई-रिक्शा लेकर गए दो किशोर दोस्तों की बदमाशों ने अगवा कर नुकीले हथियारों से हत्या कर दी और ई-रिक्शा व मोबाइल लूट कर ले गए। कातिलों तक पहुंचने के लिए फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वाड ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 03:33 AM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 03:33 AM (IST)
अगवा कर दो किशोर दोस्तों की हत्या
अगवा कर दो किशोर दोस्तों की हत्या

मेरठ, जेएनएन। शनिवार शाम घर से ई-रिक्शा लेकर गए दो किशोर दोस्तों की बदमाशों ने अगवा कर नुकीले हथियारों से हत्या कर दी और ई-रिक्शा व मोबाइल लूट कर ले गए। कातिलों तक पहुंचने के लिए फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वाड ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस के आला अफसरों ने स्वजन से जानकारी ली। एसडीएम कमलेश गोयल ने स्वजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से आíथक मदद का आश्वासन दिया है।

शाहजहांपुर के मोहल्ला रहमतखेल निवासी जाने आलम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन करते हैं। शनिवार शाम साढ़े चार बजे उनका 14 वर्षीय बेटा सादिक अपने 13 वर्षीय दोस्त अमन पुत्र मेहराज के साथ ई-रिक्शा लेकर घर से गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो जाने आलम ने सादिक को फोन किया तो उसने फतेहपुर से जल्द घर आने की बात कही, लेकिन देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो जाने आलम ने पुन: फोन किया लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद स्वजन व ग्रामीणों ने दोनों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। स्वजन ने देर रात किठौर थाने में दोनों के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। देर रात फतेहपुर की मस्जिद व मंदिर से भी बच्चों के गायब होने का अनाउंसमेंट किया गया। रविवार सुबह खेतों पर गए फतेहपुर गांव के किसानों को सचिन के आम के बाग में सादिक और समीप में ही शिव कुमार के बाग में अमन का शव पड़ा मिला। दोनों के पेट में नुकीली चीज से तीन-तीन वार किए गए थे और मोबाइल व ई-रिक्शा गायब थी। जानकारी मिलते ही स्वजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात केशव कुमार व सीओ ब्रजेश सिंह ने जांच पड़ताल की। इसके बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। दो बजे एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घटनास्थल का मुआयना किया। दोनों के स्वजन ने रंजिश से इन्कार किया है। रात आठ बजे दोनों किशोरों के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए।

अभी हत्या की वजह साफ नहीं हुई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। राजफाश के लिए सर्विलांस व एसओजी समेत कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही सफलता मिल जाएगी।

-प्रभाकर चौधरी, एसएसपी।

chat bot
आपका साथी