आइसक्रीम वाले अंकल ले गए थे, चाऊमीन भी खिलाई

मेरठ: कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के रामनगर निवासी दर्जी का आठ वर्षीय बेटा शुक्रवार शाम लापता हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Mar 2018 02:46 AM (IST) Updated:Sat, 24 Mar 2018 02:46 AM (IST)
आइसक्रीम वाले अंकल ले गए थे, चाऊमीन भी खिलाई
आइसक्रीम वाले अंकल ले गए थे, चाऊमीन भी खिलाई

मेरठ: कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के रामनगर निवासी दर्जी का आठ वर्षीय बेटा शुक्रवार शाम लापता हो गया। पुलिस ने खोजबीन की तो उसे सात घंटे बाद मार्शल पिच से बरामद कर लिया गया। पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसे आइसक्रीम वाले अंकल ले गए थे और चाउमीन-बर्गर भी खिलाया। बाद में वह उसे छोड़ गए। आरोपित सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है, जिसी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

रामनगर निवासी आनंद दर्जी का काम करते हैं। दो बच्चों में उनका बड़ा बेटा डेविड ऊर्फ हिमांशु कक्षा एक का छात्र है। शाम साढ़े तीन बजे वह पड़ोस में ही एक अध्यापिका से ट्यूशन पढ़ने गया था। साढ़े 4 बजे ट्यूशन से लौटते वक्त घर के पास गली से वह लापता हो गया। परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे में वह घर के पास ही बैग लेकर पैदल जाता हुआ दिखाई दिया। सीओ दौराला पंकज सिंह और कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर दीपक शर्मा तलाश में जुट गए। रात साढ़े 11 बजे हिमांशु मार्शल पिच के पास घूमता मिला।

chat bot
आपका साथी