खटीक समाज ने राज्यमंत्री को किया सम्मानित

खटीक समाज ने गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप में हस्तिनापुर विधायक व राज्यमं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 08:40 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 08:40 AM (IST)
खटीक समाज ने राज्यमंत्री को किया सम्मानित
खटीक समाज ने राज्यमंत्री को किया सम्मानित

मेरठ, जेएनएन। खटीक समाज ने गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप में हस्तिनापुर विधायक व राज्यमंत्री दिनेश खटीक को सम्मानित किया। उन्हें पुष्प व डा. भीमराव आंबेडकर का चित्र भेट किया। समाज के लोगों ने उन्हें राज्यमंत्री बनाए जाने को लेकर सरकार का आभार जताया। इस दौरान मुख्य कार्यक्रम संयोजक दिनेश कुमार, मनोज तोमर, रजनीश मुंडे, नितिन खटीक समेत अन्य लोग मौजूद रहे। तरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता की जय का उद्घोष: भाजपा युवा मोर्चा ने गुरुवार को कस्बे में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री मंत्री दिनेश खटीक व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर ने किया।

तिरंगा यात्रा हस्तिनापुर स्थित कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो को होती हुई उधम सिंह चौक पर संपन्न हुई। यात्रा का बाजार में व्यापारी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा में 51 फीट लंबा तिरंगा आकर्षक का केंद्र रहा। युवा भव्य तरीके से और भारत माता की जय उद्घोष के साथ तिरंगा लेकर चल रहे थे। कार्यक्रम के समापन पर मोहन गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर विश्वास रखने वाली पार्टी है। उन्होंने इस अभियान का हिस्सा बनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संयोजक मनीष गुर्जर दरियापुर ने युवाओं से एकजुट होने की अपील की। तिरंगा यात्रा में हरिओम शर्मा, अश्वनी राणा, सौरभ शर्मा, आशु त्यागी, सागर कश्यप, अर्जुन, गौरव गुर्जर, शुभम जैन, मंथन रस्तोगी, प्रशांत पोसवाल, मनीष शर्मा, पवन, अंकुश पवार, अंकित प्रधान आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी