खरखौदा का फफूंडा हत्याकांड..चार आरोपित गिरफ्तार

खरखौदा के फफूंडा गांव में हुए गुरदास हत्याकांड में पुलिस ने वांछित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर उनका चालान कर दिया। पुलिस पूर्व में एक आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 07:44 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 07:44 PM (IST)
खरखौदा का फफूंडा हत्याकांड..चार आरोपित गिरफ्तार
खरखौदा का फफूंडा हत्याकांड..चार आरोपित गिरफ्तार

मेरठ, जेएनएन। खरखौदा के फफूंडा गांव में हुए गुरदास हत्याकांड में पुलिस ने वांछित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर उनका चालान कर दिया। पुलिस पूर्व में एक आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

सात अक्टुबर को फफूंडा गांव में गुरदास की हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक के बेटे पवन ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दो दिन पूर्व मुख्य आरोपित राजू पुत्र वीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को हत्या में वांछित चल रहे चार आरोपितों को पुलिस ने लोहियानगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वांछित चल रहे सचिन पुत्र वेद्रपकाश, रवि पुत्र वेदप्रकाश, मनोज पुत्र धर्मपाल और रोबिन पुत्र धर्मपाल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल :

गुरदास हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई पर कई बार सवाल उठे है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। स्वजन का आरोप है कि पुलिस ने नामजद आरेापितों को हिरासत में लेकर पांच आरोपितों को छोड़ दिया था, लेकिन थाने का घेराव और अधिकारियों की फटकार के बाद हिरासत में ले लिया था। आरोप है कि पुलिस ने छह आरोपितों को एक साथ हिरासत में ले लिया था, लेकिन एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में शुक्रवार को चार को जेल भेज दिया। आरोप है कि छटा आरेापित पुलिस हिरासत में है। स्वजन का आरोप है कि पुलिस उसे बचाने का प्रयास कर रही है। इंस्पेक्टर संजय शर्मा का कहना है कि हत्याकांड के पांच आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। वांछित चल रहे आरेापित को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी