खादरवासियों को जल्द मिलेगी बाढ़ से निजात

सिचाई विभाग के इंजीनियरों ने गुरुवार को बाढ़ग्रस्त गांवों में पहुंचकर लोगों से वार्ता की। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इससे लोगों को निजात मिल सकेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 09:58 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 09:58 AM (IST)
खादरवासियों को जल्द मिलेगी बाढ़ से निजात
खादरवासियों को जल्द मिलेगी बाढ़ से निजात

मेरठ, जेएनएन। सिचाई विभाग के इंजीनियरों ने गुरुवार को बाढ़ग्रस्त गांवों में पहुंचकर लोगों से वार्ता की। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इससे लोगों को निजात मिल सकेगी। इसकी परियोजना तैयार की जा चुकी है, जो शीघ्र ही धरातल पर दिखाई देगी।

जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक के निर्देश पर गुरुवार को सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित गांवो मे पहुंची तथा वहां के लोगों से वार्ता की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि गंगा किनारे 11 किमी का तटबंध की परियोजना तैयार हो चुकी है। जिसका स्टीमेट लगभग 49 करोड़ है। तीन दिन पूर्व लखनऊ में हुई पहली बैठक में यह परियोजना स्वीकृत हो चुकी है। दूसरी बैठक 29 अक्टूबर को होनी प्रस्तावित है, जिसके लिए मंत्री दिनेश खटीक लखनऊ में ही हैं और परियोजना स्वीकृत कराने के लिए प्रयासरत हैं। जैसे ही शासन द्वारा हरी झंडी मिलती है तो अग्रिम प्रक्रिया के निष्पादन के पश्चात कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिससे खादर क्षेत्र के लोगों को प्रत्येक वर्ष आने वाली गंगा नदी की बाढ़ की विभीषिका से निजात मिल सकेगी। उन्होने बाढ ग्रस्त क्षेत्र का ड्रोन द्वारा सर्वेक्षण भी कराया गया। इस मौके पर सहायक अभियंता एनपीएस मथुरिया, जेई सतीश गुप्ता, सत्यवीर सिंह, मुकुल त्यागी आदि शामिल रहे।

महर्षि वाल्मीकि निर्धन कन्या ट्रस्ट की स्थापना : मेरठ : रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने लालकुर्ती स्थित एसजीएम गार्डन में समारोह किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का और प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि के पिता विजयपाल वाल्मीकि रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज की जरूरतमंद बालिकाओं के भविष्य को संवारने व उन्हें सशक्त बनाने के लिए समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि निर्धन कन्या ट्रस्ट की स्थापना की।

संजीव सिक्का ने फीता काटकर ट्रस्ट का शुभारंभ किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष का पदभार वीके चिंडालिया और राजबाला ने सचिव का दायित्व ग्रहण किया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस दौरान पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रमोद उटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, अमित अग्रवाल के अलावा अतबल सेठ, देवराज चिंडालिया, राजेश भगत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी