मेरठ में केडीएफ की तीसरी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सात फरवरी को होगी

मेरठ शहर व जिले के बच्चों के लिए कांति देवी फाउंडेशन(केडी फाउंडेशन) द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 7 फरवरी को किया जा रहा है। जिसमें सभी बच्चे भाग ले सकते हैं। पिछ्ली बार इसका आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्री नगर में किया गया था।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 04:52 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 04:52 PM (IST)
मेरठ में केडीएफ की तीसरी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सात फरवरी को होगी
मेरठ में सामान्‍य ज्ञान प्रतियोग‍िता का आयोजन।

मेरठ, जेएनएन। देश की जानी पर्यावरण व सामाजिक संस्था कांति देवी फाउंडेशन(केडी फाउंडेशन) द्वारा हरियाली, पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त भारत के अपने मजबूत अभियान के साथ-साथ लगातार शिक्षा के क्षेत्र में भी एक बेहतर व अमिट योगदान प्रस्तुत किया जा रहा है। जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए सभी चीजें उपलब्ध करवाए जाने के साथ-साथ शहर व जिले के सभी बच्चों के अंदर सामान्य ज्ञान की मजबूती के लिए हर साल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन जिले स्तर पर किया जाता है। इसी कड़ी में इस साल भी लगातार तीसरे साल मेरठ शहर व जिले के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 7 फरवरी को किया जा रहा है। जिसमें सभी बच्चे भाग ले सकते हैं। पिछ्ली बार इसका आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर D-ब्लॉक, शास्त्री नगर में किया गया था। इस साल भी किसी अच्छे स्कूल में आयोजित किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारों के बाद भी सभी बच्चों को सर्टिफिकेट व शील्ड प्रदान किया जाता है। केडीएफ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए रेजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इस बार 5 ग्रुप्स की जगह सिर्फ 3 ग्रुप्स ही बनाये जा रहे हैं। जिसमें क्लास-5 से क्लास-6-ग्रुप-1, क्लास-7 से क्लास-8-ग्रुप-2, क्लास-9 से क्लास-10-ग्रुप-3 बनाए गए हैं। कार्यक्रम की संयोजक प्रिंसिपल रुचि गर्ग ने बताया कि सभी ग्रुप्स में 3-3 प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारों के अलावा सभी बच्चों को शील्ड, मोमेंटो व सर्टिफिकेट सहित अन्य चीजें ।मुख्य अतिथि के गरिमामय उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा। एग्जाम के दिन और अवार्ड के दिन बच्चों का अल्पाहार की व्यवस्था रहती है।

chat bot
आपका साथी