गांव के विकास से ही देश की तरक्की संभव, जदयू की समीक्षा बैठक में केसी त्यागी ने यूपी चुनाव के लिए दिए निर्देश
मुजफ्फरनगर में जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन व समीक्षा बैठक रविवार को मेरठ रोड स्थित एक बरातघर में हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि गांव के विकास से ही देश की तरक्की संभव है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए।
जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन व समीक्षा बैठक रविवार को मेरठ रोड स्थित एक बरातघर में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी के स्वागत के साथ हुआ। केसी त्यागी ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। सरकार को किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर रहना चाहिए। किसानों की समस्या सदन में उठाई जाए, उनके समाधान के लिए सरकार को लड़ाई लडऩी चाहिए। खेती में होने वाले खर्चे, बिजली, डीजल, खाद आदि पर टैक्स समाप्त होना चाहिए, जिससे कृषि उत्पादन के खर्च में कमी आएगी।
गांव के विकास से ही देश की तरक्की संभव है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में जरूर चुनाव लड़ेगी। डा. यशपाल ङ्क्षसह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी बिहार माडल पर चुनाव लड़ा जाना चाहिए। विनोद त्यागी, संजय धनगर, महेश चौहान, विजेंद्र मलिक, किसान नेता राजकिशोर शर्मा ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. यशपाल सिंह व संचालन मंडल अध्यक्ष महेश चौहान व जिला महासचिव आलोक राज त्यागी ने किया।