करवा चौथ आज, बाजार में जमकर खरीदारी

मेरठजेएनएन। करवा चौथ के त्योहार की पूर्व संध्या पर शनिवार को बाजार गुलजार हो गए। महिला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:45 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:45 PM (IST)
करवा चौथ आज, बाजार में जमकर खरीदारी
करवा चौथ आज, बाजार में जमकर खरीदारी

मेरठ,जेएनएन। करवा चौथ के त्योहार की पूर्व संध्या पर शनिवार को बाजार गुलजार हो गए। महिलाएं दुकानों से श्रृंगार का सामान, साड़ी आदि सामान खरीदने के लिए देर रात तक लगी रही। जिससे अन्य दिनों के मुकाबले बाजार में भीड़ उमड़ी रही। प्रति वर्ष काíतक मास में दीपावली से पूर्व कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन पड़ने वाला करवा चौथ का त्योहार के सुहागिन महिलाओं के लिये विशेष महत्व रखता है। जिस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिये निर्जल व्रत रखती हैं और और रात में चांद को अ‌र्घ्य देने के बाद अपने पति के हाथ से पहला निवाला लेकर व्रत खोलती हैं। रविवार को यह त्योहार है।

बाजारों में दिनभर रही भीड़

करवा चौथ के त्योहार की तैयारी में सुहागिन महिलाएं कई दिन पहले से लग जाती हैं। रविवार को करवा चौथ होने के चलते त्योहार से पूर्व दिवस शनिवार को नगर के बाजारों में जमकर खरीदारी की गई। गोल मार्केट के पास, सुभाष बाजार, दयानंद बाजार, सर्राफा बाजार आदि स्थानों पर उमड़ी भीड़ में अधिकांश महिलाएं थी। दिनभर महिलाएं त्योहार की तैयारी में मशगूल रही। चूड़ी, ब्यूटी पार्लर, सर्राफा की दुकान के अलावा बाजार में जगह-जगह करवे व खांड के करवे आदि की जमकर खरीदारी हुई। नगर में हाईवे के अलावा अंदर बाजारों में देर शाम तक खरीदारी के लिए भारी भीड़ रही। शनिवार को देर शाम तक महिलाएं हाथों पर मेहंदी के डिजाइन बनवाने में भी व्यस्त रहीं।

दीपोत्सव के मद्देनजर मिट्टी के दीये वितरित किए : अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ मवाना मंडल की बैठक मोहल्ला मुन्नालाल में आयोजित हुई, जिसमें लोगों से त्योहारों में दीपावली कोविड-19 के तहत जारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। बैठक के बाद संघ के सदस्यों ने नगर में भ्रमण कर मिट्टी दीये वितरित किये और लोगों को पर्व की बधाई दी।

बैठक में स्नातक संघ के प्रदेश मंत्री गौरव सिंह का स्वागत किया गया। साथ ही भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक संजय भटनागर का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला संयोजक अमित त्रिपाठी, महामंत्री गौरव, मंडल संयोजक अíपत जैन, सुशांत, अनमोल, राजीव रस्तोगी, रामकुमार दीक्षित एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी