karva chauth 2021: रोहिणी नक्षत्र में होगा चंद्र दर्शन, सूर्यदेव का भी मिलेगा आशीर्वाद शुभ मुहूर्त बता रहे मेरठ के ज्योतिषाचार्य

karva chauth 2021 मेरठ में महामंडलेश्वर नीलिमानंद महाराज ने बताया कि इस बार करवाचौथ पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर दिन रविवार को पड़ रही है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रविवार सुबह 3.01 बजे शुरू होगी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:20 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:20 AM (IST)
karva chauth 2021: रोहिणी नक्षत्र में होगा चंद्र दर्शन, सूर्यदेव का भी मिलेगा आशीर्वाद शुभ मुहूर्त बता रहे मेरठ के ज्योतिषाचार्य
इस बार करवाचौथ पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6.55 बजे से 8.11 बजे तक रहेगा।

मेरठ, जागरण संवाददाता। महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का व्रत करवाचौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं जीवन साथी की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए दिनभर निर्जल व्रत करती हैं। इस बार करवाचौथ का पर्व 24 अक्टूबर (रविवार) को मनाया जाएगा। सजने-संवरने और पूजन के लिए महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में दुकानों पर कलश, चलनी, करवाचौथ की पुस्तक और पोस्टर के अलावा सुहागिनों के सिंगार के सामान सजे हैं। इसकी वजह से बाजारों में भीड़ नजर आ रही है। गुरुवार को रात तक बाजारों में करवाचौथ को लेकर महिलाओं की भीड़ नजर आई। बाजारों में नए नए साज सज्‍जा के सामान आ चुके हैं। रात में देर तक बाजारा खोले जा रहे हैं।

बन रहा है शुभ संयोग

सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर की महामंडलेश्वर नीलिमानंद महाराज ने बताया कि इस बार करवाचौथ पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर दिन रविवार को पड़ रही है। करवाचौथ पर इस बार रोहिणी नक्षत्र में पूजन होगा। रविवार का दिन होने से व्रत रखने वाली महिलाओं को सूर्यदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। करवाचौथ पर महिलाएं मां पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय और भगवान गणेश की पूजा करती हैं। महिलाएं सुबह सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं।

करवाचौथ पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6.55 से 8.51 बजे तक

ज्योतिषाचार्य विभोर इंदुसुत का कहना है कि करवाचौथ का पूजन रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलेगा और महिलाएं पूजन कर अपना व्रत खोलेंगी। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 24 अक्टूबर को सुबह 3.01 बजे से शुरू होकर अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5.43 बजे तक रहेगी। इस दिन चंद्रोदय का समय 8.11 बजे है। पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6.55 बजे से 8.51 बजे तक रहेगा।

chat bot
आपका साथी