Kartik Month: कार्तिक मास आज से शुरू, इन दिनों तुलसी पूजन से प्रसन्न होते हैं भगवान विष्णु, जानें पूरी विधि

Kartik Month आज से कार्तिक मास शुरू हो रहे हैं। मान्यता है कि कार्तिक मास में कुछ नियमों का पालन करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। कार्तिक मास में ब्रहम मुहूर्त में स्नान करना अति उत्तम बताया गया है। शुभ फल की प्राप्ति होती है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:19 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:19 AM (IST)
Kartik Month: कार्तिक मास आज से शुरू, इन दिनों तुलसी पूजन से प्रसन्न होते हैं भगवान विष्णु, जानें पूरी विधि
आज गुरुवार से कार्तिक मास आरंभ हो रहा है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Kartik month 21 अक्टूबर दिन गुरुवार से कार्तिक मास आरंभ हो रहा है। जिसका समापन 19 नवंबर को होगा। पुराणों के अनुसार कार्तिक मास की विशेष महत्ता वर्णित है। शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास के समान कोई मास नहीं है। कार्तिक मास को मंगलकारी और श्रेष्ठकारी माना गया है।

अति उत्तम समय

मान्यता है कि कार्तिक मास में कुछ नियमों का पालन करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। कार्तिक मास में ब्रहम मुहूर्त में स्नान करना अति उत्तम बताया गया है। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं इस मास में तुलसी पूजन का भी विशेष महत्व है। जिन घरों में नियमित माता तुलसी की पूजा की जाती है। वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। कार्तिक मास में भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं, और सर्वप्रथम तुलसी की पुकार सुनते हैं। इसलिए भी कार्तिक मास में तुलसी पूजन को शुभ माना गया है।

दीप दान का भी विधान

सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर की महामंडलेश्वर नीलिमानंद महाराज का कहना है कि कार्तिक मास में दीप दान का भी विधान है। घर पर तुलसी मे या फिर पवित्र नदी में दीपदान करने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। वहीं कार्तिक मास में अन्न दान और गौदान करने का भी महत्व है। कार्तिक मास में गरीब और जरूरतमंदों की मदद भी करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी