Kanwar Yatra: हेलिकाप्‍टर व ड्रोन से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी, जोन व सेक्‍टरों में बांटे गए जनपद

कांवड़ यात्रा को शांति और सौहाद्र्र के साथ संपन्न कराने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। यात्रा को लेकर मेरठ के साथ मंडल स्तर पर प्लान तैयार किया गया है। यात्रा पर ड्रोन कैमरों व हेलीकाप्टर से भी नजर रखी जाएगी।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 11:08 AM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 11:08 AM (IST)
Kanwar Yatra: हेलिकाप्‍टर व ड्रोन से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी, जोन व सेक्‍टरों में बांटे गए जनपद
कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी में तेज हुई तैयारियां।

जागरण संवाददाता, मेरठ। कांवड़ यात्रा को शांति और सौहाद्र्र के साथ संपन्न कराने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। यात्रा को लेकर मेरठ के साथ मंडल स्तर पर प्लान तैयार किया गया है। जिले को जहां आठ जोन में बांटा गया है, वहीं मंडल को 34 जोन में विभाजित कर सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है। इसके अलावा यात्रा पर ड्रोन कैमरों व हेलीकाप्टर से भी नजर रखी जाएगी।

इस बार कांवड़ यात्रा 25 जुलाई से छह अगस्त तक होगी। ऐसे में पूर्व के बरसों में आयोजित की गई कांवड़ यात्रा के प्लान की समीक्षा भी की जा रही है व नए बिंदुओं को भी शामिल किया जा रहा है। इस बार जनपद को आठ जोन व 31 सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा मंडल के तमाम जनपदों को भी प्लान में शामिल कर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने पर जोर है।

वीडियोग्राफी भी होगी : शिव भक्तों के आवागमन व संख्या को देखते हुए निगरानी के लिए हेलीकाप्टर व ड्रोन की तैनाती होगी। इसकी वीडियोग्राफी भी होगी।

मजबूत होगा सुरक्षा कवच : कांवड़ यात्र के दौरान होने वाली हर छोटी से छोटी घटनाओं का भी संज्ञान लिया जाएगा। इसके अलावा सड़क हादसे व अचानक होने वाली अप्रिय घटनाओं को लेकर भी सुरक्षा कवच तैयार किया जाएगा। इसके लिए अनुभवी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

ऐसे बांटा गया मंडल

जनपद   जोन      सेक्टर

मेरठ        08        31

गाजियाबाद   02     10

बागपत         06      12

हापुड़            04       09

बुलंदशहर      11        47

गौतमबुद्धनगर 03       07

जिलाधिकारी के. बालाजी ने कहा कि कांवड़ यात्र के दौरान बेहतर प्रबंधन के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। यात्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर अधिक जोर रहेगा।

मिश्रित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें: आइजी

बैठक में आइजी प्रवीण कुमार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकरीद पर विशेष सतर्कता रखी जाए। इस दौरान पशुओं की कुर्बानी के अवशेषों का निस्तारण समय से हो। गोहत्या की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाने, मिश्रित इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया। साथ ही छोटे विवाद की सूचना पर सीओ व एसडीएम मौके पर पहुंचें और निस्तारण कराएं।

मेरठ मंडल के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने कहा: कांवड़ यात्र की तैयारियों को लेकर मंडल के सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित विभागों से तीन दिन में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। 

chat bot
आपका साथी