प्री-नेशनल प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे कंकरखेड़ा के निशानेबाज

मेरठ, जेएनएन। 17 अक्टूबर से अहमदाबाद में आयोजित होने वाली आल इंडिया जीवी मावलंकर (प्री नेशनल) प्रतिय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 10:44 AM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 10:44 AM (IST)
प्री-नेशनल प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे कंकरखेड़ा के निशानेबाज
प्री-नेशनल प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे कंकरखेड़ा के निशानेबाज

मेरठ, जेएनएन। 17 अक्टूबर से अहमदाबाद में आयोजित होने वाली आल इंडिया जीवी मावलंकर (प्री नेशनल) प्रतियोगिता में कंकरखेड़ा के निशानेबाज भी प्रतिभाग करेंगे। इनके चयन को लेकर क्षेत्रवासियों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।

26 सितंबर से एक अक्टूबर तक लखनऊ में आयोजित हुई 44वीं यूपी राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में कंकरखेड़ा के निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया है। कंकरखेड़ा निवासी शुभान मलिक, ध्रुव पुंडीर, मनीष मल्होत्रा, अनिकेत गर्ग और केशव खन्ना ने 10 मीटर एयर पिस्टल में क्वालीफाई किया। वास शूटिग रेंज के कोच अंकित गुप्ता ने बताया कि सभी निशानेबाजों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता को अच्छे परिणाम के साथ पास किया है। अब इन निशानेबाजों को गुजरात के अहमदाबाद में होने वाली आल इंडिया जीवी मावलंकर (प्री नेशनल) प्रतियोगिता में शामिल होना है। 10 मीटर एयर पिस्तोल के मुकाबले 17 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होंगे। शूटिग रेंज के निर्देशक विवेक शर्मा, देवेंद्र गोयल, संजीव जिदल, शशांक गुप्ता, गुल्लू ठाकुर, असलम मलिक, अमीरचंद मल्होत्रा आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

सहारनपुर-दिल्ली मेमू का इंजन फेल : सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली मेमु एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन शुक्रवार की सुबह पौने छह बजे को जड़ौदा स्टेशन के पास खराब हो गया। जिसके बाद ट्रेन का संचालन निरस्त कर दिया। इंजन को मेंटीनेंस के लिए दिल्ली ले जाया जाया गया। यात्रियों को काफी असुविधा हुई। ट्रेन से अधिकांशत: दैनिक यात्री सफर करते हैं, जिन्हें अपने-अपने कार्य स्थल पर समय से पहुंचना होता है। यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा। गुरुवार को भी दिल्ली से सहारनपुर जाते समय ट्रेन का इंजन फेल हुआ था।

chat bot
आपका साथी