गुरु पूर्णिमा..हवन-यज्ञ का आयोजन, गुरुजनों का किया सम्मान

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गुरु पूíणमा पर शनिवार को दबथुवा के सरस्वती ज्ञान मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:13 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:13 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा..हवन-यज्ञ का आयोजन, गुरुजनों का किया सम्मान
गुरु पूर्णिमा..हवन-यज्ञ का आयोजन, गुरुजनों का किया सम्मान

मेरठ, जेएनएन। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गुरु पूíणमा पर शनिवार को दबथुवा के सरस्वती ज्ञान मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया।

यज्ञ के दौरान प्रज्ञा मंडल अध्यक्ष रघुवर दयाल बंसल ने कहा कि गुरु बिना जीवन अधूरा है। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले गुरु होते हैं। इसलिए जीवन में गुरु का बड़ा महत्व होता है। वहीं, शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन के बारे में बताया। यज्ञ के यजमान कृष्णकांत शर्मा, दया शर्मा रहे। भक्ति, संस्कार, जीत सिंह कश्यप, जगमोहन वर्मा, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

दुर्गा मंदिर के महंत समेत दो लोग सम्मानित : परीक्षितगढ़ में गुरु पूíणमा के अवसर पर शनिवार को जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूठी गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर के महंत स्वामी अशोक व ऐंची खुर्द के आश्रम के महंत को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा नेता संजीव बंसल, सोनू त्यागी, देवेंद्र त्यागी, ललित त्यागी, जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय, चंद्र बोस सैनी, राजकुमार आदि मौजूद रहे। वहीं खरकाली स्थित गांधी घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ लिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया साधुओं का सम्मान : खरखौदा में शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पहुंचकर साधुओं का सम्मान किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी कौल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अतराड़ा दूर्गा मंदिर पहुंच पुजारी स्वामी डालचंद महाराज का अंगवस्त्र मिठाई भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक पोषवाल, ब्लाक प्रमुख पुनित त्यागी, रोहित गुप्ता, पंकज प्रधान, अमित धंतला, एवं अतराड़ा के गणमान्य लोग रहे। वहीं, भाजपा नेता प्रताप गुर्जर के नेतृत्व में कई गांवों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने साधुओं का सम्मान किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुजारियों का सम्मान : सरधना में भाजपाइयों ने गुरु पूíणमा के अवसर पर कस्बे के कई मंदिर के पुजारियों का सम्मान किया। शनिवार को गुरु पूíणमा पर सरधना विधायक ठाकुर संगीत सोम राम तलैया मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर के पुजारियों को अंग वस्त्र व फल भेंट किए। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव जैन, उपाध्यक्ष ललित गुप्ता, अनिल बालियान, दीपक अरोरा, संकेत सिंह व नामित सभासद वीरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी