जनता के लिए न्याय सरल, सुलभ और सस्ता हो : शेखर

अधिवक्ता परिषद उत्तर की मेरठ शाखा द्वारा संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन कचहरी परिसर स्थित पंडित नानक चंद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने न्याय व्यवस्था पर विचार रखे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 01:38 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 01:38 AM (IST)
जनता के लिए न्याय सरल, सुलभ और सस्ता हो : शेखर
जनता के लिए न्याय सरल, सुलभ और सस्ता हो : शेखर

मेरठ, जेएनएन। अधिवक्ता परिषद उत्तर की मेरठ शाखा द्वारा संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन कचहरी परिसर स्थित पंडित नानक चंद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने न्याय व्यवस्था पर विचार रखे। साथ ही संविधान के महत्व और नीति निर्देशक सिद्धांतों को लेकर चर्चा की।

संविधान दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने कहा कि जनता को सरल, सुलभ और सस्ता न्याय मिलना चाहिए। न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ता बहुत मेहनत करते हैं और मेहनत के बल पर ही न्यायपालिका या उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति व अधिवक्ता के रूप में खुद को स्थापित करते हैं। न्यायमूर्ति ने अधिवक्ताओं से अधिक ईमानदारी व मेहनत से अपना कार्य कराने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता मेरठ कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर डा. राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि भारत का संविधान को अन्य देशों के संविधान से महत्वपूर्ण बिंदुओं को ग्रहण कर तैयार किया गया है। विशिष्ट अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फूलचंद पटेल कहा कि अधिवक्ताओं और न्यायपालिका दोनों को मिलकर संविधान के निर्देशों का पालन करना चाहिए। अध्यक्षता कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता नरोत्तम कुमार गर्ग व संचालन महामंत्री पराग गर्ग ने किया। इस दौरान ब्रह्मापाल सिंह, विवेक कोचर, संदीप सिंह, अनिल तोमर, राजेश कुमार गुप्ता, प्रमोद त्यागी, झम्मन सिंह वर्मा, सुभाष दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा को दी सलामी

मेरठ : क्रांतिकारी कोतवाल धन सिंह गुर्जर की जयंती पर मवाना अड्डा स्थित उनकी प्रतिमा पर पुलिस की ओर से सलामी दी गई। इसके बाद पथिक सेना एवं मेरठ पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया गया।

सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह, कोतवाल सिविल लाइन रमेशचंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी। पथिक सेना के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर के नेतृत्व में भी पथिक सेना के जवानों ने फूल मालाओं से श्रद्धांजलि दी। मुखिया गुर्जर ने कहा कि मेरठ के सलावा में निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय का नाम कोतवाल धनसिंह के नाम पर रखा जाए। इस विषय में उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री को पत्र लिखा लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। गुर्जर समाज में इसे लेकर नाराजगी है। इस मौके पर नीरज नागर, विक्टर राघव, निखिल त्यागी, नरेशपाल, निक्की तोमर, किरण भाटी, सूरज गुर्जर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी