सपा-रालोद नेताओं की हुई संयुक्त बैठक, सात दिसंबर की रैली को लेकर बांटी गई जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोक दल की होने वाली संयुक्त रैली की तैयारी के लिए बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर दोनों दलों के नेताओं की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने की।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 04:43 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 04:43 PM (IST)
सपा-रालोद नेताओं की हुई संयुक्त बैठक, सात दिसंबर की रैली को लेकर बांटी गई जिम्मेदारी
सपा रालोद नेताओं की हुई संयुक्त बैठक।

मेरठ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोक दल की होने वाली संयुक्त रैली की तैयारी के लिए बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर दोनों दलों के नेताओं की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने की।

राष्ट्रीय लोक दल की तरफ से राष्ट्रीय महामंत्री व पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मेराजुद्दीन, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल देव उपस्थित रहे। समाजवादी पार्टी के जिला एवं महानगर अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, प्रभु दयाल वाल्मीकि, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं महिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह और डा. लोहिया ने हमेशा किसानों मजदूरों के लिए हमेशा संघर्ष किया।

उनकाे अधिकार दिलाया। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चौधरी चरण सिंह की विरासत को मजबूत करने का आह्वान किया है। सात दिसंबर की रैली ऐतिहासिक होगी। बैठक में सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई। रैली में कई सौ बसों के अलावा हजारों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों से जनसैलाब रैली पर पहुंचेगा। बैठक में सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, जिला महासचिव संजीव यादव, नरेंद्र खजूरी, राजीव पूनिया, विपिन मनोठिया, राहुल मल्लापुर, यूसुफी सैफी, प्रदीप कसाना, सौरभ अग्रवाल, मनीष शर्मा, सन्नी गुप्ता, मंजूर मलिक, सतीश चौधरी, कर्मवीर गूमी, इरशाद जहां, अरुण कुमार, मनोज सैनी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी