670 पदों पर होगी भर्ती, आज लगेगा रोजगार मेला

कोरोना महामारी के बाद अब युवाओं को रोजगार के लगातार अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। बुधवार को सेवायोजन कार्यालय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:58 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:58 PM (IST)
670 पदों पर होगी भर्ती, आज लगेगा रोजगार मेला
670 पदों पर होगी भर्ती, आज लगेगा रोजगार मेला

मेरठ : कोरोना महामारी के बाद अब युवाओं को रोजगार के लगातार अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। बुधवार को सेवायोजन कार्यालय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 670 पदों के लिए हुनरमंद युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पर बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की तमाम कंपनियां भाग ले रही हैं। मेले में कुल 670 पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि फ्लिपकार्ड, वालमार्ट, मारूति सुजुकी, केयर हेल्थ इंश्योरेंश व एचडीएफसी आदि कंपनियां भागीदारी कर रही हैं। मारूति सुजुकी ने ही 550 पदों के लिए भर्ती करने की जानकारी दी है। मेरठ के साथ मानेसर, गुरुग्राम, हापुड़, मुजफ्फरनगर व बागपत में युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवा अपने आइटीआइ व अन्य प्राप्त किए प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र के साथ अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ शामिल होंगे। सुबह 10 बजे से युवा रोजगार मेले में भागीदारी कर सकते हैं।

आज जन सुनवाई करेंगी महिला आयोग की सदस्य : जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी बुधवार को सर्किट हाउस में जन सुनवाई करेंगी। सदस्य महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने को लेकर अधिकारियों को भी निर्देशित करेंगी। जन सुनवाई सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी।

8 अक्टूबर को होगी मत्स्य पट़टों की नीलामी : सदर तहसीलदार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के 16 गांवों में मत्स्य पालन के लिए 10 सालों के लिए तालाबों की नीलामी होगी। 8 अक्टूबर को 10 से दो बजे तक तहसील मुख्यालय पर नीलामी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी