मेरठ कालेज के पास छात्रा से छेड़छाड़, हंगामा

मेरठ कालेज के पास बाइक सवार युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि युवक ने छात्रा को खींचने का भी प्रयास किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:29 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:29 PM (IST)
मेरठ कालेज के पास छात्रा से छेड़छाड़, हंगामा
मेरठ कालेज के पास छात्रा से छेड़छाड़, हंगामा

मेरठ, जेएनएन। मेरठ कालेज के पास बाइक सवार युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि युवक ने छात्रा को खींचने का भी प्रयास किया था। सूचना पर छात्रा के स्वजन भी पहुंच गए थे। पुलिस ने आरोपित युवक का चालान कर दिया। इंचौली थाना क्षेत्र निवासी युवती मेरठ कालेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। गांव निवासी युवक भी मेरठ कालेज में पढ़ता है। शनिवार को कालेज के बाद छात्रा पैदल घर जा रही थी। आरोप है कि कालेज के पास बाइक सवार युवक ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। उसको बाइक पर खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस आरोपित युवक को पकड़कर थाने ले आई। जानकारी पर दोनों के स्वजन थाने पहुंच गए थे। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने युवक का चालान कर दिया। थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि युवक ने कुछ दिन पहले युवती को मोबाइल दिया था। अब वह वापस मांग रहा था। युवती का कहना था कि फोन उसके चाचा के पास है। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। छेड़छाड़ का आरोप गलत है। पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत : गंगानगर के जीपी-ब्लाक निवासी अधिवक्ता ओमपाल सिंह पुंडीर ने मंडलायुक्त, एमडीए वीसी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। इसमें कहा है कि उनके घर के सामने आवासीय होने के बावजूद कसेरू बक्सर के कुछ लोग व्यावसायिक गतिविधि कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जिस प्लाट पर रेस्टोरेंट बनाया जा रहा है, वह कामर्शियल नहीं है। उन्होंने निर्माण पर रोक लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी