मेरठ में जेठ ने किया दुष्कर्म, पति ने छोड़ा साथ, अब न्याय के लिए भटक रही पीड़िता, जांच के आदेश

Molestation In Meerut मेरठ में जेठ द्वारा दुष्‍कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले में सुनवाई कर रहे एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। पीड़िता को न्‍याय की उम्‍मीद है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:50 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:59 AM (IST)
मेरठ में जेठ ने किया दुष्कर्म, पति ने छोड़ा साथ, अब न्याय के लिए भटक रही पीड़िता, जांच के आदेश
मेरठ में जेठ ने विवाहिता के साथ दुष्‍कर्म किया, महिला ने तहरीर दी है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ में जेठ ने छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म किया। महिला ने पति को आपबीती सुनाई तो उन्होंने इज्जत का हवाला देकर शांत करा दिया। इसके बाद भी आरोपित की गंदी हरकतें बंद नहीं हुई। उसने दोबारा महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। जिन्हें देखकर आरोपित फरार हो गया। महिला ने आरोपित के विरुद्ध तहरीर दी है।

यह है मामला

खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का पति सेना में जवान है। जो अक्सर बाहर रहता है। महिला अपने एक बेटे के साथ ससुराल में रहती है। उसने बताया कि एक माह पहले जेठ ने दुष्कर्म किया। महिला ने पति को आपबीती सुनाई तो उसने इज्जत का हवाला देकर महिला को शांत करा दिया। इसके बाद पति ड्यूटी के लिए रवाना हो गया।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

आरोप है कि दुस्साहस दिखाते हुए आरोपित ने दोबारा महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने महिला से मारपीट भी की, जिसमें वह घायल हो गई। महिला ने थाने स्तर पर आरोपित के विरुद्ध शिकायत पत्र दिया था। लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। जिस वजह से उसे न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। शिकायत सुन रहे एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने खरखौदा थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

बांग्लादेशी युवक छात्राओं से करता है छेड़छाड

मोदीपुरम : कंकरखेड़ा के हाईवे स्थित एक गांव के कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर देते हुए बांग्लादेशी युवक पर छात्राओं संग छेड़छाड़ करने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। आरोपित पुलिस में शिकायत करने पर छात्राओं और प्रधानाध्यापक को गोली मारने की धमकी देता है। साथ ही आरोपित युवक पर स्कूल के गेट के ताले तोड़कर चोरी करने का भी आरोप लगा है। प्रधानाध्यापक ने सोमवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि स्कूल के पीछे कूड़ा बीनने वाले बांग्लादेशी लोगों की बस्ती है।

सख्‍त कार्रवाई का आश्‍वासन

आरोप है कि बस्ती में रहने वाला बांग्लादेशी संप्रदाय विशेष का एक युवक स्कूल की छात्राओं का जाने और आने के दौरान पीछा करता है। आते जाते हुए अश्लील बातें कहता है। पूर्व में दो छात्राओं का हाथ भी पकड़ चुका है। संबंधित चौकी पुलिस को भी प्रकरण बताया गया, मगर कुछ नहीं हुआ। रविवार रात में अज्ञात चोरों ने स्कूल के गेट का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सामान की चोरी कर ली। प्रधानाध्यापक बांग्लादेशी युवक पर ही चोरी का शक जताया है। पुलिस को बताया कि अगर, समय रहते हुए आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी घटना घट सकती है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना ने तहरीर पर जांच कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी