मेरठ में जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने दिया तीन तलाक Meerut News

मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना निवासी युवती की शादी ढाई साल पहले क्षेत्र के ही युवक से हुई थी। पीड़िता ने बताया कि दस दिन पहले पति बाहर गया हुआ था। वह पहली अपने कमरे में थी। उसी दौरान उसके जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

By Prem BhattEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 09:20 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 09:20 AM (IST)
मेरठ में जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने दिया तीन तलाक Meerut News
मेरठ में जेठ द्वारा छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना निवासी युवती की शादी ढाई साल पहले क्षेत्र के ही युवक से हुई थी। दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। कई बार विवाहिता के मायके वालों ने रुपये भी दिए थे, तो कई बार पंचायत भी हुई थी। पीड़िता ने बताया कि दस दिन पहले पति बाहर गया हुआ था। वह पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में थी। देर रात जेठ ने दरवाजा खुलवाया और जबरन कमरे में घुस गया।

आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पिटाई की। उसके चीखने पर ससुराल वाले और आसपास के लोग भी आ गए। इस पर आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गया। सुबह जब पति आया तो उसने मामले की जानकारी दी। आरोप है कि पति ने भी घटना को किसी को नही बताने के लिए कहा। उसने विरोध किया तो पिटाई की और तीन तलाक देकर घर से निकल दिया। वह मायके पहुंची और मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी