JEE Advanced Result 2021 : जेईई एडवांस का रिजल्‍ट घोषित, मेरठ के अरहान की 62 वीं रैंक

JEE Advanced Result 2021 मेरठ में सबसे अच्‍छी रैंक अरहान की मानी जा रही है। अरहान कंप्‍यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। रैंक के हिसाब से उन्‍हें अपना मनपसंद आइआइटी मिल सकता है। वहीं 113 वीं रैंक लेकर नमन निर्वाण सिटी में सेकेंड पोजीशन पर रहे हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 06:29 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 06:29 PM (IST)
JEE Advanced Result 2021 : जेईई एडवांस का रिजल्‍ट घोषित, मेरठ के अरहान की 62 वीं रैंक
जेईई एडवांस में 62 वीं रैंक पाने वाले मेरठ के अरहान

मेरठ, जागरण संवाददाता। देश की शीर्ष इंजीनियरिंग संस्‍थानों में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस के नतीजे घोषित हो गए हैं। दशहरा के दिन इस नतीजे से मेधावियों की खुशी दोगुनी हो गई है। जेईई में अरहान अहमद ने आल इंडिया में 62 वीं रैंक हासिल की है। जेईई एडवांस में शहर से कई मेधावियों ने सफलता हासिल की है।

फिट्जी मेरठ ब्रांच प्रमुख के अनुसार उनके 24 छात्र- छात्राएं आल इंडिया में टाप 10 हजार के नीचे रैंक में हैं। मेरठ में सबसे अच्‍छी रैंक अरहान है। अरहान कंप्‍यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। रैंक के हिसाब से उन्‍हें अपना मनपसंद आइआइटी मिल सकता है। वहीं 113 वीं रैंक लेकर नमन निर्वाण सिटी में सेकेंड पोजीशन पर रहे हैं। मेरठ से वत्‍सल वार्ष्‍णेय ने अखिल भारतीय स्‍तर पर 579 वीं रैंक हासिल की है। वत्‍सल आगे चलकर इलेक्‍ट्रिकल से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। शुक्रवार को रिजल्‍ट निकलने के बाद फिट्जी के मेरठ ब्रांच में सभी सफल अभ्‍यर्थी अपने अभिभावकों के से जुटे। उन्‍हें मेरठ ब्रांच के प्रमुख कुमार गौरव ने सफलता के लिए उन्‍हें बधाई दी। कुमार गौरव के अनुसार पिछले 20 साल में मेरठ से पहली बार इतनी अच्‍छी 62 वीं रैंक आई है। 

chat bot
आपका साथी