जयश्रीराम के उद्घोष से जीतेंगे बंगाल का चुनाव: बेनीवाल

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन से बदली हवा का रुख मोड़ने के लिए भाजपा प्रयास में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 07:15 PM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 07:15 PM (IST)
जयश्रीराम के उद्घोष से जीतेंगे बंगाल का चुनाव: बेनीवाल
जयश्रीराम के उद्घोष से जीतेंगे बंगाल का चुनाव: बेनीवाल

मेरठ, जेएनएन। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन से बदली हवा का रुख मोड़ने के लिए भाजपा प्रयास में जुटी है। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने जयश्रीराम के नारे लगवाकर युवाओं में जहां जोश भरा। वहीं, उक्त नारे से उप्र प्रदेश का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जीतने के साथ बंगाल व केरल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में परचम फहराने का ऐलान भी किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरुवार को हस्तिनापुर में किसान चौपाल जाने से पूर्व मवाना के उत्सव मंडप में अभिनंदन समारोह में रुके। उन्होंने 23 मार्च को सपा के मुखिया अखिलेश यादव के दौरे को भांपते हुए सपा शासनकाल में हुई तुष्टीकरण की राजनीति का म़ुद्दा उछाला। साथ ही कांग्रेस पर भी हमलावर रहे।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल गुरुवार को चुनावी मोड में दिखाई दिए। कहा कि त्रिस्तरीय चुनाव का बिगुल बज चुका है और पार्टी परीक्षा के दौर में है। जयश्रीराम के नारे ने वर्ष 2014 में केंद्र से कांग्रेस की सरकार को दूर कर दिया तो वर्ष 2017 में उप्र सूबे से सपा को दूर कर दिया। भाजपा सरकार में अब जात-बिरादरी नहीं बल्कि गुणदोष के आधार पर न्याय मिलता है। अपराधियों के घरों पर बुलडोजर भी चलाया जाता है। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कृषि कानूनों का सदन में विरोध क्यों नहीं किया तब मूक दर्शक बनकर बैठे रहे। सपा का भी यही हाल रहा अब किसानों को समर्थन की बात कहते हैं।

इस दौरान उन्होंने जयश्रीराम से लोगों से हाथ उठवाकर नारे लगवाए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी व कार्यक्रम संयोजक व पश्चिम यूपी के भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री अमल खटीक ने भी संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने समर्थकों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम संचालक भाजयुमो के जिला मंत्री गौरव राणा ने किया।

-ये रहे मौजूद

विधायक दिनेश खटीक, जिला पंचायत सदस्य मिनाक्षी भराला, सतेंद्र भराला, हरेंद्र काकरान, अंकुर राणा, भंवर सिंह, अंकुर मुखिया, रोबिन गुर्जर, सुनील पोसवाल, संजय शर्मा, विनोद चौधरी, नरेशबाला, संयोजक महिला मोर्चा स्वाति सिंह, नगराध्यक्ष गोविद गुप्ता, प्रवीण जैन, रवि गोला, सुभाष दीक्षित, संदीप प्रधान, हिमांशु, नीरज, सतेंद्र काकरान, देवेंद्र त्यागी, अमित भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी